होम / Unnao Accident: उन्नाव दुखद हादसा! अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत, CM योगी ने व्यक्त किया दुख

Unnao Accident: उन्नाव दुखद हादसा! अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत, CM योगी ने व्यक्त किया दुख

• LAST UPDATED : July 28, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Unnao Accident: उन्नाव जिले के मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर के निकट एक अज्ञात वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। इस दुखद हादसे में मृतक की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में चौथी बेटी की हालत भी गंभीर है। जिनका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया मोरावा निवासी धनीराम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके परिजन उनके शव को कानपुर से उनके गांव एंबुलेंस के द्वारा ला रहे थे। तभी सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात वाहन के द्वारा एंबुलेंस में टक्कर मार दी। एंबुलेंस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई।

करीब 5 बजे अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी

खबर उन्नाव से है। जहां पुरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौरावां मार्ग पर तुसरौर के निकट एक अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस सवार 4 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई । एंबुलेंस मौरावां निवासी धनीराम सविता जिनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके शव को परिजन एम्बुलेंस द्वारा कानपुर से घर ला रहे थे, तभी करीब 5 बजे अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।

पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया

बता दें, मरने वालो में धनीराम की पत्नी व तीन बेटियों सहित एक अन्य शामिल था। घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधिक्षक शशिशेखर और सीओ दीपक सिंह व प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्राइवर समेत मृतक की एक बेटी भी सुरक्षित

घटनास्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया मोरावा निवासी धनीराम की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके परिजन उनके शव को कानपुर से उनके गांव एंबुलेंस के द्वारा ला रहे थे। तभी सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात वाहन के द्वारा एंबुलेंस में टक्कर मार दी जाती है जिससे एंबुलेंस में सवार 4 लोगों की मौत हो जाती है। ड्राइवर सुरक्षित है, जो की फरार है। इसके अलावा मृतक की एक बेटी सुधा भी सुरक्षित है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसमें जो दोषी होगा उस पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

उन्नाव जनपद में हुए इस दुखद सड़क हादसे में हुई जनहानि पर सीएम योगी नो गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की हैं। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की है। हादसें में घायलों के सही उपचार के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

ये भी पढ़ें:- UP News: संतकबीरनगर में जमीनी पैमाइश के दौरान चाकूबाजी, 14 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घयाल, जानें पूरी खबर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox