होम / UP Assembly lop: अखिलेश यादव ने कर दिया खेला! चल दिया ब्राह्मण कार्ड यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर लगाया मुहर

UP Assembly lop: अखिलेश यादव ने कर दिया खेला! चल दिया ब्राह्मण कार्ड यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर लगाया मुहर

• LAST UPDATED : July 28, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Assembly lop: उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद का मुहर लग गया है। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस रेस में रामअचल राजभ, इंद्रजीत सरोज और तूफानी सरोज का भी नाम सामने आ रहा था, लेकिन विधानसभा में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपना उत्तराधिकारी पूर्वांचल के ब्राह्मण नेता माता प्रसाद पांडे को बनाया है।

बता दे, इस नाम की घोषणा से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने विधायकों के साथ एक बैठक की, जिसमे विधायकों ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को चुना और इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दी थी। इसको लेकर अखिलेश यादव ने पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पांडे के नाम पर मुहर लगा दी। इसके साथ ही कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक, विधायक महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल और राकेश कुमार उर्फ आरके वर्मा को उप सचेतक का पद दिया है।

 

कौन हैं माता प्रसाद पांडेय ?

माता प्रसाद पांडेय सपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। माता प्रसाद पांडेय अखिलेश और मुलायम सरकार में विधानसभा स्पीकर की भूमिका निभा चुके हैं। मौजूदा समय में सिद्धार्थनगर की विधानसभा क्षेत्र इटवा से विधायक हैं। वह इस सीट से 8 बार विधायक रह चुके हैं। दो बार विधानसभा स्पीकर रहने के नाते उन्हें विधानसभा चलाने का अच्छा अनुभव है। माता प्रसाद की गिनती मुलायम और शिवपाल के करीबियों में की जाती है।

अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद नेता प्रतिपक्ष की सीट खाली हो चुकी थी। माता प्रसाद की आयु 81 साल हो चुकी है। वह 1980 में पहली बार जनता पार्टी से चुनाव लड़े और विधायक बने साथ ही 1985 में लोकदल से भी जीते। वह 1991 और 1996 में बुरी तरह से चुनाव हारे। 2002 में पहली बार सपा के टिकट पर चुनाव जीते, फिर 2007 और 2012 में विधायक बने। हालांकि 2017 में माता प्रसाद फिर से चुनाव हार गए थे। 2022 में फिर चुनाव जीतकर सदन पहुंचे, फिलहाल नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद खासा चर्चे में हैं।

 

Read More: 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox