होम / UP By Elections 2024: चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में यूपी उपचुनाव की तारीखों पर भी नजर

UP By Elections 2024: चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में यूपी उपचुनाव की तारीखों पर भी नजर

• LAST UPDATED : August 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP By Elections 2024: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सपा, भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। 16 अगस्त यानी आज, चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। दोपहर 3 बजे दिल्ली में चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें चुनाव से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव का भी ऐलान आज ही किया जाएगा। ऐसे में, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव पर भी नजरें टिकी हुई हैं, जहां चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद यूपी चुनाव की तारीख का भी आज ऐलान हो सकता है।

Read More: UP Politics: PM मोदी पर मायावाती ने साधा निशाना, बोली- ‘लोगों के अच्छे दिन कब आएंगे’

जानें अन्य जानकारी

हाल ही में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग द्वारा एक दौरा किया गया था। जानकारी के मुताबिक, यूपी के 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में गाजियाबाद, खैर, कटेहरी, मीरापुर, फूलपुर, कुंदरकी, मझवां, मिल्कीपुर, करहल और सीसामऊ शामिल हैं। इसके अलावा होने वाले उपचुनाव को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस में और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

Read More: UP Police Bharti 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर आया अपडेट, कल पता चलेगा सेंटर

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox