होम / UP By Elections 2024: उपचुनाव से पहले यूपी में मच रही हलचल, सीसामऊ में सपा ने घेरा भाजपा को

UP By Elections 2024: उपचुनाव से पहले यूपी में मच रही हलचल, सीसामऊ में सपा ने घेरा भाजपा को

• LAST UPDATED : August 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP By Elections 2024: उत्तर प्रदेश के 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कानपुर का सीसामऊ भी शामिल है, जहां पर उपचुनाव से पहले ही सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की एक वायरल फोटो को लेकर निशाना साधा है। यह फोटो जिला अध्यक्ष के जन्मदिन की पार्टी पर खींची गई थी, जिसमें उनके बगल में मौजूद एक शख्स पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस फोटो के वायरल होने से भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कि सीसामऊ में सपा के इरफान सोलंकी का लंबे समय से दबदबा रहा है। हालांकि, एक मामले में कोर्ट ने इरफान को 7 साल की सजा सुनाई है, और अब वे अपनी सजा पर स्टे लगवाने की कोशिश में हैं। इसी बीच, इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

Read More: UP By Elections 2024: उपचुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानें यहां

जानें अन्य जानकारी

भाजपा इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में है और सपा को धराशाही करना चाहती है। लेकिन, भाजपा के जिलाध्यक्ष की वायरल फोटो ने पार्टी को एक नई मुसीबत में डाल दिया है। इस राजनीतिक माहौल में, सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा अपने नेताओं के आपराधिक संपर्कों को छिपाने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा ने भी सपा पर भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने नसीम सोलंकी के चुनावी मैदान में उतरने को एक राजनीतिक चाल करार दिया है और कहा है कि सपा अपने अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है। दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है।

Read More: UP By Elections 2024: भाजपा और सपा ने कसी कमर, चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरु

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox