होम / यूपी (UP) निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया बड़ा दावा कहा – “बीजेपी को मिलगी प्रचंड बहुमत, कांग्रेस शासन में

यूपी (UP) निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया बड़ा दावा कहा – “बीजेपी को मिलगी प्रचंड बहुमत, कांग्रेस शासन में

• LAST UPDATED : April 7, 2023

(Cabinet Minister Dharampal Singh on UP civic elections): यूपी के बरेली में हुए बरेली अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस अधिवेशन में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज़ के रिपोर्टरों से बार करते हुए कहा कि सरकार ने अपराधियों को समाप्त कर दिया।

  • अतीक अहमद पर दिया बयान
  • 2024 चुनाव को लेकर कहा कि
  • “राम राज्य चल रहा है” – धर्मपाल सिंह

अतीक अहमद पर दिया बयान

अतीक अहमद के केस में उन्होंने कहा कि पहले कोई वकील तैयार नहीं हुआ करता था, आज वो सलाखों के पीछे। योगी सरकार में गुंडाराज समाप्त हुआ है। विदेशों में गायों का पालन बढ़ा है। आने वाले समय में गाय सड़को पर घूमते हुए नजर नहीं आएंगी।

उन्होंने कहा कि PPP मॉडल पर गौशाला बनाएंगे। इन गौशाला में 4000 देशी गाय पाली जाएंगी, गायों के गोबर का भी होगा प्रयोग। गाय के गोबर से सीएनजी बनाई जाएगी।

2024 चुनाव को लेकर कहा कि

2024 चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में क्या होता है लोगों को पता है। सपा के शासन में अपराध की पराकाष्ठा। कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहता है। 2024 में भी पीएम मोदी ही होंगे। चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने जा रहा है। कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा फिर से बन गया।

“राम राज्य चल रहा है” – धर्मपाल सिंह

राम मंदिर के निर्माण का काम किया जा रहा है। आज गर्व से राम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में कानून का राज कायम है। प्रदेश में सुरक्षा का माहौल। पुलिस अपराधियों का सफाया करने में लगी है। बुलडोजर के डर से अपराधी भागने को मजबूर हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox