होम / UP Chief Secretary : IAS मनोज को नियुक्त किया गया यूपी का मुख्य सचिव, नहीं बढ़ा दुर्गा मिश्रा का कार्यकाल

UP Chief Secretary : IAS मनोज को नियुक्त किया गया यूपी का मुख्य सचिव, नहीं बढ़ा दुर्गा मिश्रा का कार्यकाल

• LAST UPDATED : June 30, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज), UP Chief Secretary: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश में नए सचिव को नियुक्त (UP Chief Secretary) किया गया है। नए पद पर आए IAS अफसर मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के है, जिनको नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। हालांकि, इससे पहले अटकले चल रहे थे कि दुर्गा शंकर मिश्रा को ही चौथा सेवा विस्तार का मौका मिलेगा, लेकिन अब इसपर विराम लग गया। बता दे, योगी आदित्यनाथ के पसंदीदा अफसरों में से एक मनोज कुमार सिंह को नए मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वो रविवार को दोपहर के बाद अपनी नई जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे।

Also Read- Azamgarh News: ओला चालक से लूटी कार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

चौथा विस्तार मिलने की चर्चा थी

दरअसल, 1984 बैच के अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल रविवार को खत्म हो गया। पहले वे दिसंबर 2021 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन उन्हें एक्सटेंशन देकर यूपी का मुख्य सचिव बना दिया गया। उन्हें 2022 में भी एक्सटेंशन मिला। उनका कार्यकाल भी दिसंबर 2023 में खत्म हो रहा था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया। अब मिश्रा को चौथा एक्सटेंशन मिलने की चर्चा थी, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है।

2025 में रिटायर होंगे सचिव

दुर्गा शंकर मिश्रा की जगह मनोज कुमार सिंह को नया सचिव बनाया गया है। सिंह कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रभारी रह चुके हैं। कई सरकारी योजनाओं को लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्हें योगी के भरोसेमंद अफसरों में गिना जाता है। सिंह 2025 में रिटायर होंगे। फिलहाल उनके पास 6 से ज्यादा विभागों और संस्थाओं समेत पंचायती राज विभाग, उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण की जिम्मेदारी है।

Also Read-

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox