होम / UP Crime : कपड़ा प्रेस करने वाला शख्स बना लोन माफिया, पुलिस ने 500 करोड़ का संपत्ति किया कुर्क

UP Crime : कपड़ा प्रेस करने वाला शख्स बना लोन माफिया, पुलिस ने 500 करोड़ का संपत्ति किया कुर्क

• LAST UPDATED : April 19, 2023

UP Crime : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक अनोखा घटना सामने आया है। जहा तंवर नामक एक शख्स जो कपड़ों पर प्रेस का कार्य करता था वो देखते ही देखते जालसाजी करके 500 करोड़ का लोन माफिया बन गया।

लक्ष्य तंवर पर कई मामलों में एफआईआर दर्ज है। इससे पहले भी पुलिस ने उसकी कई संपत्तियों को कुर्क किया था। जिसे वो जालसाजी से अर्जित किया था।

2 दर्जन से भी ज्यादा धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज

लोन माफिया लक्ष्य तंवर की पुलिस ने पहले भी सम्पति जप्त किया है। एक बार फिर लक्ष्य तंवर की तीन थाना क्षेत्रों में 15 करोड़ की संपत्ति को सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कुर्क किया गया है।

लक्ष्य तंवर धोखाधड़ी जालसाजी के आरोप में डासना जेल में बंद है पर 2 दर्जन से भी ज्यादा धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं, उस पर 500 करोड़ रुपए के फर्जी लोन का भी आरोप हैं। लक्ष्य तंवर अपने साथियों के साथ मिलकर बैंकों से लोन कराने के बाद फ्राड वाला काम करता था।

कपड़े प्रेस करने की चलता था दुकान

लक्ष्य तंवर फर्जी कंपनी बनाकर बैंक मैनेजर के साथ मिल कर करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। हालांकि, बीते 2 साल से लक्ष्य तंवर गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है और लगातार उसके ऊपर पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। 5 साल पहले लक्ष्य तंवर कॉलोनियों में एक गली के भीतर कपड़े प्रेस करने की दुकान चलाया करता था।

15 करोड़ रुपये की संपत्ति को किया कुर्क

इसके साथ भी लक्ष्य तंवर ने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भी फर्जीवाड़ा किया हालांकि कई शिकायतें आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इसके अन्य आठ साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी की 15 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox