UP Election Result 2022 Congress Party Priyanka : भाजपा-सपा की टक्कर, कांग्रेस को आया चक्कर

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

UP Election Result 2022 Congress Party Priyanka : विधानसभा चुनाव के तहत वोटों की काउंटिंग के पहले शुरुआती दो घंटे के रुझानों में भाजपा ने समाजवादी पार्टी से काफी बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी सुबह 10 बजे तक 200 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी को रुझानों में बहुमत मिल चुका है, जबकि कांग्रेस पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है और बसपा को 6 सीटों पर बढ़त दिख रही है। (UP Election Result 2022 Congress Party Priyanka)

उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने काफी मेहनत की है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे के साथ प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की जमीन तलाशने की पूरी कोशिश की है। महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे गए थे। प्रियंका गांधी ने इस बार यूपी में अकेले मोर्चा संभाला। पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि, इस चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता मिलती नहीं दिख रही है।

2017 में भी हुई थी कांग्रेस की बुरी हालत (UP Election Result 2022 Congress Party Priyanka)

कांग्रेस पार्टी ने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ा था। तब राहुल गांधी के चेहरे को आगे किया गया था। राहुल और अखिलेश की जोड़ी को दो लड़कों की जोड़ी कहकर खूब प्रचारित किया गया था। लेकिन गठबंधन भाजपा का मुकाबला करने में असफल रहा था और केवल 47 सीटों पर सिमटने के बाद बिखराव हो गया था। (UP Election Result 2022 Congress Party Priyanka)

अखिलेश यादव ने इस बार कांग्रेस को साथ लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और सुभासपा, रालोद जैसे दलों के साथ गठबंधन किया। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने इशारा किया था कि यदि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी सपा को समर्थन दे सकती है। हालांकि, बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाती दिख रही है और सपा को कांग्रेस के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी।

(UP Election Result 2022 Congress Party Priyanka)

Also Read : Uttar Pradesh Election Result 2022 live Updates : यूपी में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 230 सीटों पर आगे, सपा को 112 पर बढ़त

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago