होम / UP Legislature Session : ओम प्रकाश सिंह ने कहा “मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह बहस सूखा पर हो रही या सरकार की उपलब्धियों पर”, सिंचाई मंत्री को बताया मजदूर

UP Legislature Session : ओम प्रकाश सिंह ने कहा “मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह बहस सूखा पर हो रही या सरकार की उपलब्धियों पर”, सिंचाई मंत्री को बताया मजदूर

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) UP Legislature Session लखनऊ : यूपी में विधानमंडल (UP Legislature Session) का कार्यकाल चल रहा है। आज विधानमंडल का तीसरा दिन था। इस दौरान विधायकों द्वारा कई तरह की मांग की गई।

बाढ़ पर चर्चा और सिंचाई मंत्री ही गायब

दरअसल, मंत्री बलदेव सिंह औलख सदन के मानसून सत्र में बाढ़ और सूखे पर चर्चा कर रहे थे। किसानों का यूपी में हाल बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान के लिए काम कर रही है। वैज्ञानिक तरीके से खेती और अच्छे बीज सरकार दे रही है।

जिसपर विपक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधा। वही, सपा विधायक ओम प्रकाश सिंह ने सदन में कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह बहस सूखा या बाढ़ पर नहीं हो रही। सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं।

सपा सदस्यों ने सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर उठाए सवाल, कहा कि बाढ़ पर चर्चा हो रही है तो सिंचाई मंत्री गायब हैं। आगे कहा कि कल कह रहे थे कि इस्तीफा दे देंगे, अगर इस्तीफा ही देना था तो मंत्री क्यों बने थे।

सिंचाई मंत्री आए तभी होगा चर्चा

ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कभी समाजवादी पार्टी ने ट्यूबवेल की बिजली का रेट नहीं बढ़ाया। सिंचाई मंत्री को बुलाइए तभी चर्चा होगी। वह हर जगह फावड़ा लेकर खोदने चले जाते हैं। वह मजदूर हैं क्या? जब नीचे वाला कोई काम नहीं करता है तो ऊपर वाला इंतजाम करता है। अब जाएंगे तो वापस नहीं आएंगे।

मिल रहा कुकर्मों का फल – सूर्य प्रताप

सूर्य प्रताप शाही ने ओम प्रकाश सिंह को कहा कि यह अपने कुकर्मों का फल भोग रहे हैं। दूसरी बात बैठे हैं तो कम से कम सत्य ही बोलिए। जिसके जवाब में ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आपदा भी लूट का धंधा बना है। बाढ़ आती नहीं कि बाढ़ की चौकी बनना शुरू हो जाती है।

वही, भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि आलोचना करना सबसे आसान काम है। मैं यमुना के किनारे रहता हूं। हथिनी कुंड से अचानक पानी छोड़ दिया गया। किसान सुबह सोकर उठे तो उनके खेतों में पानी भरा था। किसानो का दर्द वही समाज सकता है जो वहा उनके बीच रहता हो। आप को नहीं समाज आएगा।

Also Read – किसानों को मुफ्त बिजली देगी योगी सरकार, विधायकों ने प्रश्नकाल के समय को बढ़ाने का रखा प्रस्ताव

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox