होम / UP News: कोर्ट में सरेंडर से पहले मौलाना तौकीर रजा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

UP News: कोर्ट में सरेंडर से पहले मौलाना तौकीर रजा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

• LAST UPDATED : March 26, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: उत्तर प्रदेश से अभी की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मौलाना तौकीर रजा की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। कोर्ट में उनका सरेंडर होना था इससे पहले ही उनकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया। सीने में दर्द उठने के बाद उन्हे बरेली के खुशलोक हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए रेफर किया गया। बता दें कि उन्हें 27 मार्च को सरेंडर करना है। अब तक तौकीर रजा के खिलाफ दो एनबीडब्ल्यू जारी हो चुकी है।

बरेली दंगे के मास्टर माइंड है मौलाना

हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए उन्हें 27 मार्च को बरेली में कोर्ट में सरेंडर करना है। दअरसल, उन्हें बरेली में हुए 2010 के दंगे का कोर्ट ने मास्टर माइंड माना है।

इस पूरे मामले पर मौलाना ने कहा था कि जो नोटिस हमें जारी किया गया उसपर कानूनी कार्रवाई चालू है। 27 मार्च को न्यायालय में हाजिर होकर कानूनी प्रक्रिया का पालन होगा।

ALSO READ:- Varun Gandhi Pilibhit: पीलीभीत से BJP के उम्मीदवार होंगे जितिन प्रसाद, वरुण गांधी भी लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव?

UP News: सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव के गाड़ी पर पथराव, गाली-गलौज का भी आरोप, मामला दर्ज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox