होम / UP News: कार ने रेहड़ी सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

UP News: कार ने रेहड़ी सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

• LAST UPDATED : May 22, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला के निकट अर्टिका कार ने कोल्ड्रींक लेकर जा रहे रेहड़ी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने कार चालक के विरूद्ध नामजद तहरीर देकर मामला पंजिकृत कराया है। जानकारी के अनुसार शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव अटटा निवासी 36 वर्षीय देवेन्द्र कोल्ड्रींक लेकर जसाला में सप्लाई करने के लिये जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित जसाला के निकट पंहुचा पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी।

परिजनों में कोहराम

जिसमे रेहडा चालक देवेन्द्र बुरी तरह से घायल हो गया था। राहगिरों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया था। मृतक की पत्नी ने थाने पहुंचकर पुलिस को अर्टिका चालक आबिद निवासी ग्राम भैसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन के विरूद्ध नामजद तहरीर देते हुए लापरवाही से तेज रफ्तार बाईक अर्टिकार से पति देवेन्द्र को टक्कर मारने का आरोप लगाया है।

ALSO READ: UP Politics: CM योगी का इंडी गठबंधन पर तीखा हमला, जानिए क्या कहा

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने महिला की तहरीर पर चालक के विरूद्ध अभियोग दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है। और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ALSO READ: Uttarakhand News: अधूरी पेयजल लाइन निर्माण पर भड़के ग्रामीण, जल संस्थान के खिलाफ जताई नाराजगी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox