होम / UP News: लेह दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहीं ये बात

UP News: लेह दर्दनाक सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, ट्वीट कर कहीं ये बात

• LAST UPDATED : August 20, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), CM Yogi on Leh Accident: लद्दाख के लेह में केरी गांव में बीते दिन शनिवार, 19 अगस्त को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सेना का वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें 9 सैनिक शहीद हो गए हैं। जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने हादसे में घायल जवान के जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर भी कामना की है।

जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक-सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर लिखा, “लद्दाख में सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत कष्टदायक है। मां भारती के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। भगवान शोक संतप्त परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।”

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी जताया दुख

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस हादसे पर ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा, “लद्दाख के कारू गैरीसन से लेह जा रहे भारतीय सेना के जवानों का एक वाहन के गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें कई भारतीय जवानों के शहीद हो जाने की अत्यंत दु:खद सूचना प्राप्त हुई है! ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायल हुए जवानों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें व शहीदों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांतिः।”

वाहन में सवार थे 10 लोग

इस हादसे को लेकर रक्षा अधिकारी ने कहा कि सैन्य वाहन क्यारी शहर से करीब 7 किमी दूर खाई में गिर गया। जिसमें भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गए हैं। लेह से न्योमा की तरफ एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा एक ALS वाहन जो शाम 5:45 से 6:00 बजे के करीब क्यारी से 7 किलोमीटर पहले घाटी में गिर गया। इस सैन्य वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमें 9 लोगों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ALSO READ: Moradabad News: कावड़ियों के जत्थे को देखते हुए दिल्ली हाईवे 24 घंटे के लिए रहेगा बंद, प्रशासन ने डाइवर्ट किया रूट  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox