होम / Up News:सीएम योगी ने दिया गोरखपुर को दिया विकास का तोहफा, परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Up News:सीएम योगी ने दिया गोरखपुर को दिया विकास का तोहफा, परियोजनाओं का किया लोकार्पण

• LAST UPDATED : April 9, 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए सुदृढ़ कानून व्यवस्था, चहुंमुखी विकास और अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बताया कि हमें पहले निकाय और फिर लोकसभा चुनाव में कमल ही कमल खिलाना है। इसके लिए रणनीति बननी अभी से प्रारंभ हो जानी चाहिए।

सीएम योगी रविवार को गोरखपुर को करीब 1046 करोड़ रुपये की लागत वाले 258 विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद यहां आयोजित समारोह को संबोधित किया। उन्होंने 333.85 करोड़ रुपये के 56 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 711.81 करोड़ रुपये के 202 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

योजनाओं की चर्चा

मुख्यमंत्री ने  बताया कि गोरखपुर जनपद के तहत तीन लोक सभा और 9 विधानसभा सीटों पर विजय के बाद नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों की सीट भी बीजेपी की झोली में आनी चाहिए। इसके लिए हमें रणनीति तैयार करनी होगी। हमें संकल्प लेना होगा कि कमल निशान जिसके पास होगा। वह हर एक नागरिक का प्रत्याशी होगा । इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे तो न कोई विकास बाधित कर पाएगा और न ही सुरक्षा में सेंध लगा पाएगा। योजनाओं के लाभ से भी कोई वंचित नहीं कर पाएगा।

नए गोरखपुर का दर्शन

आपको बता दें कि सीएम योगी ने बताया कि बदलते उत्तर प्रदेश में गोरखपुर पीछे नहीं रह सकता। गोरखपुर के चारों ओर विकास दिखाई देता है। एक नए गोरखपुर का दर्शन हो रहा है। यहां फोरलेन, सिक्सलेन, चौड़ी व मजबूत सड़कें हैं। भरपूर बिजली मिलती है। निखरे रामगढ़ताल और यहां की चमचमाती सड़कों पर भोजपुरी, हिंदी व अन्य भाषाओं की फिल्मों की शूटिंग हो रही है। उन्होंने एम्स, पिपराइच चीनी मिल, आयुष विश्वविद्यालय, जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया।

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox