होम / UP News : पति ने तीन बच्चों की माँ को कुदाल से काटा, पड़ोसियों ने कहा – कातिल को है ये बुरी लत

UP News : पति ने तीन बच्चों की माँ को कुदाल से काटा, पड़ोसियों ने कहा – कातिल को है ये बुरी लत

• LAST UPDATED : October 2, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) UP News : घर के अंदर सो रही पत्नी को सनकी पति ने कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिया। अपने मां की चीख पुकार सुनकर सो रहे बेटे की नींद खुल गई फिर जैसे ही देखा तो वह शोर मचाते हुए बाहर निकल पड़ा।

उसके बाद सनकी पति ने पत्नी को छोड़ बेटे को कुदाल से काटने के लिए दौड़ा लिया। बाउंड्रीवॉल कूदकर बेटे ने अपनी जान कैसे भी बचाई। स्थानीय पुलिस ने पति पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में लगी हुई है।

परिजनों ने दी जानकारी

परिवारवालों के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव का रहने वाला संजय प्रसाद रविवार की शाम को शराब के नशे में धुत घर पहुंचा। खाना पीना करने के बाद कमरे में सोने के लिए गया। छत पर उसकी 38 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और 16 वर्षीय बेटा सत्यम भी सो रहे थे।

मां की आवाज सुनकर….

सोमवार को सुबह ही सुबह बारिश आने पर प्रमिला और सत्यम नीचे आकर कमरे में अलग-अलग सो गए। तभी सो रही प्रमिला के गले पर कुदाल से संजय ने वार कर दिया।

मां की आवाज सुनकर बेटा सत्यम की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकला। यह देख पिता ने खून से सना कुदाल लेकर अपने ही बेटे को काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख बेटे ने बाउंड्रीवाल फांदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर मचाया, तो घटना की जानकारी लोगों को हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस

लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोगों को देख अंधेरे का लाभ उठाकर संजय वहा से भाग निकला। गांववालों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसके बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस ने खून से लथपत प्रमिला को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गर्दन और सिर में सबसे ज्यादा चोट थी। वहां इलाज के समय सोमवार को सुबह करीब 8 बजे प्रमिला की मृत्यु हो गई।

पुलिस ने दी जानकारी

इसकी जानकारी मिलते ही गांववालों की घर पर भीड़ जुट गई। पुलिस के अनुसार तो संजय सुबह से शाम तक शराब के नशे में रहता है। इसे लेकर पत्नी से हमेशा विवाद होता रहता था। आस-पास के लोगों से भी संजय अक्सर नशे में विवाद कर लेता था। उसे शराब पीने की बहुत ही बुरी लत थी। पति की इस हरकत और लोगों की शिकायत सुनकर प्रमिला शराब पीने का विरोध करती थी।

दोनों से तीन बेटे सूरज (20), शिवम (18) और सत्यम (16) हैं। सत्यम 10वीं का छात्र है। वह मां के साथ घर रहता है, वहीं सूरज और शिवम दूसरे शहर के प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने प्रमिला की सास गोधनी देवी की जानकारी पर संजय प्रसाद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दिया है।

कप्तानगंज थाने के प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने जानकारी दी कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गोरखपुर में महिला के शव का पोस्टमार्टम हुआ है।

Also Read – Sambhal Crime News : पेड़ से दुपट्टे में बंधा मिला युवक व किशोरी का शव, हत्या या आत्महत्या जांच जारी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox