UP News : पीएम मोदी ने किया एलान “23 अगस्त को मनाया जाएगा National Space Day,” सीएम योगी ने भी किया ट्वीट

India News (इंडिया न्यूज़), UP News लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ से मुलाकात की और चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम ने बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय का दौरा किया।

पीएम ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चीजे बारीकी से देखी। उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया।

पीएम ने वैज्ञानिकों को किया संबोधित

वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ वर्षों में, भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से 16 अरब डॉलर का हो जाएगा। चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने निभाई अहम भूमिका।

जहां चंद्रयान का लैंडर उतारा था उसे ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा। । पीएम ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को विज्ञान का उपयोग लोगों के कल्याण के लिए करने के लिए प्रेरित करेगा। लोगों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

चंद्रयान -2 के पैरों के निशान को ‘तिरंगा’ नाम मिला

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “चंद्रमा की सतह पर वह स्थान जहां चंद्रयान -2 ने अपने पैरों के निशान छोड़े हैं, उसे ‘तिरंगा’ के नाम से जाना जाएगा। यह भारत द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए एक प्रेरणा होगी।

यह हमें याद दिलाएगा कि कोई भी विफलता अंतिम नहीं है। 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया, उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में जाना जाएगा।

सीएम योगी ने किया ट्वीट

सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि “चंद्रमा पर ‘तिरंगा फहराने’ की अभूतपूर्व उपलब्धि की प्रेरणादायी स्मृति को देश वासियों के मन में सदैव जीवंत रखने हेतु अब हर वर्ष 23 अगस्त को National Space Day के रूप में मनाया जाएगा।”

आगे लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश में अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति एक रचनात्मक व प्रेरक वातावरण निर्मित होगा।

Also Read – Bageshwar by-election : बागेश्वर उपचुनाव में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का बड़ा दावा, कांग्रेस की बड़ी टेंशन

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago