होम / UP News: शर्मनाक! झांसी में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म, सेना के दो जवानों पर घटना को अंजाम देने का आरोप

UP News: शर्मनाक! झांसी में खड़ी ट्रेन में दो महिलाओं से दुष्कर्म, सेना के दो जवानों पर घटना को अंजाम देने का आरोप

• LAST UPDATED : April 2, 2023

इंडिया न्यूज: (Two women raped in a train standing in Jhansi) झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिलाओं ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। जानकारी होने पर पुलिस, जीआरपी और सेना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

खबर में खास:-

  • ट्रेन में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला
  • जीआरपी थाने के पास से गुजरते वक्त हुआ हादसा
  • दुष्कर्म करने के बाद महिलाओं को वहां से भगा दिया

ट्रेन में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला

उत्तरप्रदेश की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां झांसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी एक ट्रेन में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें, पीड़िताओं ने मामले में दो फौजियों पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस व सेना मामले की जांच में जुट गई हैं।

जीआरपी थाने के पास से गुजरते वक्त हुआ हादसा

वहीं, महिलाओं ने बताया कि वे रविवार की शाम को जीआरपी थाने के पास से गुजर रहीं थीं। तभी एक अंजान व्यक्ति ने उन्हें रोककर कहा कि उसका मोबाइल कहीं खो गया है। जबकि, उसे एक जरूरी कॉल करना था। ऐसा बोलने पर महिलाओं ने उसे अपना मोबाइल दे दिया। जिसके बाद आरोपी ने एक व्यक्ति का बहाना बनाकर महिलाओं का कानपुर यार्ड में खड़ी स्पेशल गाड़ी तक ले गया। जहा उसका एक साथी भी मौजूद था।

दुष्कर्म करने के बाद महिलाओं को वहां से भगा दिया

इसके बाद दोनों व्यक्ति ने महिलाओं को बोगी में बुला लिया। और दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद दोनों महिलाओं से मोबाइल छीनकर धमकाते हुए वहां से भगा दिया। जिसके बाद महिलाओं ने इस घटना की सूचना डायल 112 को दी। जानकारी होने पर पुलिस, जीआरपी और सेना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read: Laksar News: BJP युवा पदाधिकारियों से मुलाकात करने पहुंचे हरिद्वार के लोकसभा सांसद

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox