होम / Up News: शिंदे-फडणवीस अयोध्या दौरे पर सीएम सहित डिप्टी सीएम ने भी किया, रामनगरी का दर्शन

Up News: शिंदे-फडणवीस अयोध्या दौरे पर सीएम सहित डिप्टी सीएम ने भी किया, रामनगरी का दर्शन

• LAST UPDATED : April 9, 2023

(Uttar Pradesh) उत्तरप्रदेश में अयोध्या दौरे पर है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में पहुंच चुके हैं। वहीं उनके साथ में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी अयोध्या दौरे पर आए हैं। जब लखनऊ से अयोध्या के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रवाना हो रहे थे तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बोला कि प्रभु राम का आशीर्वाद हमारे ऊपर है।

इसलिए हमें प्रतीक के रूप में धनुष और तीर मिला है। वहीं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुझे बहुत ज्यादा खुशी मिल रही है। मैं प्रभु राम के दर्शन के लिए अयोध्या की पावन धरती पे जा रहा हुं। मैं राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ा रहा हूं। सभी कारसेवाओं में मैं उपस्थित रहा हूं।

एकनाथ शिंदे का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को सरयू तट पर बने अस्थाई हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतरे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार की सुबह राम नगरी पहुंचे। शिवसेना के समर्थकों ने उनके उतरते ही उनका भव्य स्वागत किया। वहीं सीएम कुछ दूरी पर स्थित महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर गए और वहां जाकर श्रद्धांजलि दी।

शिवसेना में जबरदस्त उत्साह

सीएम अयोध्या आते ही सबसे पहले प्रभु राम लला के दरबार में अपना शिर झुकाया। सीएम के स्वागत में 4 हजार शिवसेना मौके पर मौजूद रहे। वहीं एलईडी टीवी की सहायता से शिवसेना की उपलब्धियों को दिखाया जा रहा है। यहां लोग महाराष्ट्रीयन भाषा में बज रहे संगीत पर झुमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही शिवसेना के लोग शिंदे का जय- जय कार करते नजर आ रहे हैं।

 सौ साधु संत मौजूद

आपको बता दें कि शिंदे को आशिर्वाद देने के लिए 100 संत महंत भी अयोध्या में मौजूद है। वहीं सीएम राम मंदिर के लिए महाराष्ट्र के चंद्रपुर की सागौन लकड़ी भी उपहार के रूप में भेंट करेगें।

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox