UP News : महिला सशक्तिकरण का चला विशेष अभियान, UP ने बनाया देश में शीर्ष स्थान, दो लाख लोगों की दिया जागरूकता मंत्र

India News (इंडिया न्यूज़) UP News लखनऊ : UP News योगी सरकार की नीतियों के चलते महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान के रूप में उत्तर प्रदेश की एक अलग पहचान बना रही है। CM योगी के निर्देश पर 21 जुलाई से 7 अगस्त तक प्रदेश में विशेष अभियान चलाया गया।

98.10 प्रतिशत तक अपराध संबंधी मामलों को निस्तारित कर यूपी बना नम्बर वन

बता दे, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन ने 4 अगस्त तक महिला अपराध संबंधी मामलों को 98.10 प्रतिशत तक निस्तारित कर पूरे देश में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। वही, महिला अपराध से सम्बंधित लंबित मामलों के निस्तारण में भी पूरे देश में उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच के मामलों में पूरे देश में उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर है।

लगभग दो लाख लोगों की दिया जागरूकता मंत्र

योगी सरकार द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर नकेल कसने के लिए शक्ति मोबाइल, महिला हेल्पडेस्क 1090, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति, महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र की स्थापना की गयी है।

CM सिटी गोरखपुर में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत 21 जुलाई से 7 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर कुल 1 लाख 38 हजार 714 लोगों को जागरूकता का मंत्र दिया। साथ ही स्कूल, कॉलेज, बाजार, गांव तक 3713 विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।

Also Read – छेड़छाड़ की शिकायत करना छात्राओं को पड़ा भारी, प्रिंसिपल ने शिकायतकर्ता छात्राओं का ही नाम काटा

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago