UP News: संभल में हुआ भयानक हादसा, तीन की मौत , 17 घायल

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के संभल के पास इलाके में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस भयावह घटना के पीड़ितों को गंभीर चोटें भी आईं। करीब 17 लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये है पूरा मामला

संभल में शव का दाह संस्कार कर लौट रहे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोगों के साथ यह बड़ा हादसा हुआ। श्मशान घाट से लौटते वक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को आईसर कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन लोगों की तत्काल मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव के पास की है। इस घटना के बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घायल लोगों से मुलाकात की। हादसे में मरने वाले तीनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: बेडरूम में सो रहा था कपल तभी अचानक आने लगी किचन से डरावनी आवाजें, देखा तो उड़े होश

हादसे के शिकार लोगों में किसी की आंख में, किसी की कमर की हड्डी में तो कोई पूरे शरीर में अलग-अलग जगह चोट लगने के कारण अस्पताल में दर्द से तड़प रहा है। सभी पीड़ितों को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है। उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने घायलों के परिजनों से भी बात की और उनके जल्द ठीक होने का आश्वासन दिया।

घायल युवक ने बताया कि मातम का माहौल है

हादसे का शिकार हुए युवक नरेश ने बताया कि ट्रक को सामने से कैंटर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया। इस बड़े हादसे के बाद इलाके में काफी शोक का माहौल है। इस घटना से आसपास के कई परिवारों के लोग सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें: UP News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, हादसे में दो लोग बूरी तरह झुलसे, जानिए पूरी खबर 

Shruti Chaudhary

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago