UP News: गंगा नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, पढ़िए पूरी खबर

India News UP (इंडिया न्यूज),UP News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पांचालघाट पर गंगा नदी में नहाने आए तीन दोस्त गहरे पानी में जाने के चलते डूबने लगे। घाट पर खड़े कुछ लोगों ने तीनों को डूबते देखा तो छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद दो युवकों को सकुशल बचा लिया गया। वहीं तीसरा किशोर गहरे पानी में जाने के चलते डूब गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने गोताखोरों की मदद से घंटे भर की खोजबीन के बाद किशोर का शव बरामद किया।

नहाते समय तीनों गहरे पानी गए

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बिलालपुर निवासी अरुण राठौर उम्र 16 वर्ष ग्राम जैनापुर निवासी भैयालाल व अखिलेश के साथ सोमवार को गंगा नदी में स्नान करने के लिए आए थे। तीनों दोस्त दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने बने गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे। गंगा में नहाते समय वह तीनों गहरे पानी में चले गए जिससे गोते खाने लगे।

बचाने के लिए गंगा में छलांग लगाया

घाट पर नई बस्ती के कुछ लोग मौजूद थे, उन्होंने तीनों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। अखिलेश व भैया लाल को उन लोगों ने गंगा नदी से बाहर निकाल लिया। भैया लाल की हालत बिगड़ने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी खोजबीन के बाद जब अरुण राठौर का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।

ALSO READ: UP Politics: अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली-लखनऊ से आने वाले नेता थर्रा..

किशोर का शव बरामद

मौके पर पहुंचे पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने निजी गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने घाट से 100 मीटर दूरी पर गंगा नदी से अरुण के शव को बरामद कर लिया। मौके पर पहुंचे परिजन अरुण को लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। जहां डॉक्टर ने शव मोर्चरी में रखवा दिया।

परिजनों का बूरा हाल

मृतक के भाई सोनू ने बताया कि अरुण मजदूरी करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक बहन रंगोली की शादी हो चुकी है व एक छोटी बहन पूजा है। मां की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

ALSO READ: Noida: भीषण गर्मी से बचने के लिए नोएडा पुलिस ने की अनोखी पहल, ट्रैफिक लाइट पर लगाए Green Net

Ritesh Mishra

रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago