होम / UP News: यूपी में शादी की रस्मों के दौरान दर्दनाक हादसा! काल बनकर गिरी दिवार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

UP News: यूपी में शादी की रस्मों के दौरान दर्दनाक हादसा! काल बनकर गिरी दिवार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

• LAST UPDATED : December 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज), UP News: यूपी के मऊ जिलें में शुक्रवार की शाम मांगलिक कार्यक्रम में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खबर है कि दूल्हे की हल्दी की रस्म हो रही थी। उसी दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल घोसी के रोडवेज के पास गली में एक दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। इस हादसे में दर्जनों महिलाएं व बच्चे दब गए। जिसमें 1 बच्चे और 5 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि कुल 23 लोग घायल हैंं।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग मौजूद पहुंच गए। साथ ही मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से दीवार के नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इस हादसे पर मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि ”एक पुरानी दीवार ढह गई और इस घटना में 6 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है, बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।”

ये हैं मरने वालों का नाम

  1. चंदा देवी पत्नी यशवंत कुमार चौरसिया,पता- मदापुर समसपुर थाना घोसी जनपद मऊ
  2. पूनम शर्मा (42 साल) पत्नी विजय शर्मा, पता- घोसी जनपद मऊ
  3. माधव (4 साल) पुत्र सतवान, पता- रेलवे सटेशन घोसी जनपद मऊ
  4. पूजा उर्फ पारुल अग्रवाल (35 साल) पत्नी गोवर्धन अग्रवाल पता- रानी की सराय जनपद आजमगढ़
  5. मीरा पत्नी सुखदेव (40 साल), पता- प्रभुनाथ गली थाना घोसी जनपद मऊ
  6. सुशीला देवी (57 साल) पत्नी राधेश्याम, पता- थाना घोसी, घोसी कस्बा, मऊ

ALSO READ:

Bus Accident: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस! दर्जनों लोगों की मौत, कई घायल 

UP Weather: यूपी में मौसम बेईमान! इन इलाकों में बारिश की संभावना, जानें अपने शहर का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox