होम / UP News: होटल के तीसरे माले की पाड़ टूटने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

UP News: होटल के तीसरे माले की पाड़ टूटने से दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

• LAST UPDATED : May 16, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP News: रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के गांव शिकारपुर बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की पाड़ अचानक टूट गई। लगभग 40 फिट ऊंचाई से गिरने से बुलंदशहर निवासी दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उत्तराखंड काशीपुर के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सीओ कोतवाल सहित नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच घटना के बारे में आसपास के लोगों से जानकारी ली।

अचानक पाड़ टूटी

उत्तराखंड शिकारपुर बॉर्डर पर विकास भारती स्कूल के मालिक द्वारा हाई क्लास होटल का निर्माण  कराया जा रहा है। जिसमे दूर दराज से आए मिस्त्री मजदूर निर्माण कार्य को पूरा करने में लगे हुए है। आज होटल के तीसरे माले की पाड़ पर खड़े होकर तीन मजदूर अकबर अली 45 बर्ष पुत्र वजीर, मोहसिन व आसिफ निवासी बुलंदशहर काम कर रहे थे। तभी अचानक  पाड़ टूट गई।

तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

जिसके चलते लगभग 40 फिट ऊंचाई से गिरकर तीनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायल मजदूरों को उत्तराखंड काशीपुर के हायर सेंटर ले जाया गया। जहां दो मजदूरों अकबर व मोहसिन की मौत हो गई। जबकि आसिफ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी पर सीओ संगम कुमार कोतवाली प्रभारी संदीप त्यागी व नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुँचे।

ALSO READ: UP Weather: यूपी में मानसून इस दिन दे रहा दस्तक, होगी तगड़ी बारिश!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox