होम / UP Nikay Chunav 2023: सहारनपुर से चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे सीएम योगी

UP Nikay Chunav 2023: सहारनपुर से चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे सीएम योगी

• LAST UPDATED : April 23, 2023

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी 24 अप्रैल को शांकभरी देवी की पावन धरती से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री 70 मिनट तक सहारनपुर में मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। सहारनपुर के बाद सीएम शामली और उसके बाद अमरोहा में जाएंगे। सहारनपुर नगर निकाय चुनाव का मुकाबला इस बार टक्कर का होने वाला है।

CM योगी सोमवार को नगर निकाय चुनाव की करेंगे शुरुआत

भाजपा हर चुनाव प्रचार की शुरुआत शांकभरी देवी की पावन धरा सहारनपुर से करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नगर निकाय चुनाव की शुरुआत करने को सहारनपुर आ रहे हैं। शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम स्पेशल प्लेन से 11 बजकर 40 मिनट पर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहाँ से हेलीकॉप्टर से जनता रॉड स्थित बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। उसके बाद 12 बजे जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

सीएम की सुरक्षा में पीएससी और आरआरएफ की टीम

जनसभा में सीएम मेयर प्रत्याशी डॉ अजय सिंह के पक्ष में वोट मांगेंगे। सीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मुख्यमंत्री की सभा होगी। पुलिस के साथ पीएससी और आरआरएफ की टीम को भी लगाया है। मुख्यमंत्री 50 मिनट तक जनसभा को संबोधित कर धार देने का काम करेनंगे। वही सीएम के आगमन को लेकर भीड़ जुटाने को भाजपा के पदाधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं।

UP Nikay Chunav: अमेठी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox