होम / UP Nikay Chunav 2023: जालौन में अनुसूचित जाति महिला सीट पर सपा और बीजेपी समेत इन दलों ने इन पर जताया है भरोसा

UP Nikay Chunav 2023: जालौन में अनुसूचित जाति महिला सीट पर सपा और बीजेपी समेत इन दलों ने इन पर जताया है भरोसा

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज)UP Nikay Chunav,जालौन: यूपी के जालौन में 4 मई को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए जिले की 4 नगर पालिका और 7 नगर पंचायत की सीट के लिए मतदाता वोट डालकर अपने मत का प्रयोग करेंगे। बता दें कि जालौन की उरई नगर पालिका जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका है और इस बार इस सीट पर अनुसूचित जाति महिला सीट रिजर्व हो गई है। आजादी के बाद इस सीट पर सिर्फ दो बार ही महिलाओं को अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। जिस पर अनुसूचित जाति की महिला ही अध्यक्ष रही हैं।

कांग्रेस, BJP, BSP और सपा इन पर जताया है भरोसा

रेखा वर्मा भारतीय जनता पार्टी की जमीनी कार्यकर्ता हैं। जो पहले उरई नगर पालिका से 2012 सभासद रह चुकी हैं। 2009 में पति की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी इन्हीं के द्वारा उठाई गई। राजनैतिक कैरियर में 2 बार यह क्षेत्रीय मंत्री रह चुकी हैं और बीजेपी बॉडी में 2 बार जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। गिरजा चौधरी के उरई नगर पालिका से 1 बार और उनके पुत्र विजय चौधरी भी 1 बार नगर पालिका उरई से अध्यक्ष रह चुके हैं। बीएसपी के प्रत्याशी के पास 2 बार नगर पालिका चलाने का अनुभव प्राप्त है। विजय चौधरी बसपा के जमीनी कार्यकर्ता हैं और उरई नगर में जितना भी विकास हुआ है। अभी तक वह इन्हीं के कार्यकाल में संपन्न हुआ है। भूप सिंह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। जो 2000 में बार्ड नंबर 3 से सभासद रहे हैं 2010 से 2015 तक बीडीसी रहे। 2015 में ग्राम प्रधान बड़ागांव रहे हैं।
भूप सिंह के पिता सिचाई विभाग में अधिशासी अभियंता रहे हैं। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर श्यामा जाटव को मौदान में उतारा है। स्वच्छ छवि की महिला समाजसेवी है। समाजिक कार्यों एवं समाज तथा नगर के मदद करने वाली महिला के रूप में पहचान है।

UP Nikay Chunav: जालौन में 4 मई को पहले चरण का मतदान, 4 नगर पालिका 7 नगर पंचायत की सीट के लिए पडेंगे वोट; जानें इतिहास से इसका नाता

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox