होम / UP Nikay Chunav: जालौन में 4 मई को पहले चरण का मतदान, 4 नगर पालिका 7 नगर पंचायत की सीट के लिए पडेंगे वोट; जानें इतिहास से इसका नाता

UP Nikay Chunav: जालौन में 4 मई को पहले चरण का मतदान, 4 नगर पालिका 7 नगर पंचायत की सीट के लिए पडेंगे वोट; जानें इतिहास से इसका नाता

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज)UP Nikay Chunav,जालौन: यूपी के जालौन में 4 मई को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए जिले की 4 नगर पालिका और 7 नगर पंचायत की सीट के लिए मतदाता वोट डालकर अपने मत का प्रयोग करेंगे। बता दें कि जालौन की उरई नगर पालिका जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका है और इस बार इस सीट पर अनुसूचित जाति महिला सीट रिजर्व हो गई है। आजादी के बाद इस सीट पर सिर्फ दो बार ही महिलाओं को अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। जिस पर अनुसूचित जाति की महिला ही अध्यक्ष रही हैं। यह तीसरा मौका है। इस सीट पर एक बार फिर महिला अध्यक्ष चुनी जानी है।

जालौन की उरई नगर पालिका के अंतर्गत जिला मुख्यालय बना है। जहां पर डीएम एसपी सहित जिले के आला अधिकारी बैठते हैं। इतना ही नहीं स्वास्थ सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल भी नगरपालिका के अंतर्गत बना है। वहीं जालौन का एकमात्र रेलवे स्टेशन भी उरई में ही है।

इतिहास के पन्नों से

जालौन की सबसे बड़ी नगरपालिका उरई का गठन 1871 में हुआ था इससे पहले उरई को टाउन एरिया के रूप में पहचाना जाता था इसे टाउन एरिया का दर्जा अंग्रेजी शासन ने 1856 में दिया था 1871 में उरई नगरपालिका बनाए जाने के बाद पहली बार कर्नल डोलन को इसका पहला प्रशासन बनाया गया था और नगरपालिका के सभी कार्यों का संचालन कर्नल डोलन की देखरेख में किया जाता था।

1947 में पहली बार चुना गया था इस सीट से अध्यक्ष

पहली बार 1947 में उरई नगरपालिका सीट का अध्यक्ष चुना गया। अब तक इस सीट पर 19 बार चुनाव हो चुके हैं। इतिहास के पन्नों में उरई मामा माहिल और उद्दोलाक ऋषि के नाम से उरई को पहचाना जाता है। इस नगरपालिका के अंतर्गत एक ऐतिहासिक तालाब भी है। जिसे मामा माहिल ने बनवाया था। उरई शहर का नाम रखने वाले च श्री उद्दालक ऋषि यहाँ पूजा किया करते थे।

उरई नगरपालिका जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका

जालौन की उरई नगरपालिका जिले की सबसे बड़ी नगरपालिका है जिसमें 174419 मतदाता है जोकि 1 अप्रैल 2023 तक बनाए गए हैं जिनमें से 93011 पुरुष मतदाता और 81408 महिला मतदाता है जालौन की उरई नगर पालिका में 34 बार्ड आते हैं जिनमें मतदान केंद्र संख्या 53 है और मतदान स्थल 202 बनाए गए हैं जालौन उरई की जनता इस बार नगरपालिका को 20 वां अध्यक्ष देने जा रही है।

UP Nikay Chunav: गाजीपुर में सादात नगर पंचायत में त्रिकोणीय लड़ाई,तीन बार से रहा है बीजेपी का कब्जा; चौथी बार भी जीत का किया दावा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox