UP Nikay Chunav Result 2023 : ‘सीएम योगी’ के राज्य में ‘अरविंद केजरीवाल’ का दबदबा, AAP को मिली पहली जीत, जानिए कहां से आई खुशखबरी

India News (इंडिया न्यूज़), UP Nikay Chunav Result 2023 उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav Result 2023) के लिए मतगणना चल रही है। इसी बीच यूपी के कौशाम्बी के नगर पंचायत सरायअकिल के एक वार्ड से आम आदमी पार्टी के लिए खुशी की खबर सामने आई है।

यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रोशन लाल को जीत मिली है। वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 से जीत हासिल की है। रोशन ने कुल 420 वोट पाकर जीत अपने नाम की है।

  • दूसरे नंबर पर रही बीजेपी
  • क्या है पूरा आकड़ा
  • दो चरणों में हुई थी वोटिंग

दूसरे नंबर पर रही बीजेपी

यूपी नगर पंचायत सरायअकिल के वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के प्रत्याशी राम नरेश दूसरे नंबर पर रहे। राम नरेश को कुल 192 वोट मिले. इस तरह से आम आदमी पार्टी के रोशनल लाल ने 228 वोटों के बड़े आंकड़े से जीत दर्ज की है।

यहां बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर थी, लेकिन अंत में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में यह AAP की पहली जीत है। आम आदमी पार्टी ने यूपी के निकाय चुनाव में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं।

क्या है पूरा आकड़ा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुल 14,684 नगर निकाय के पदों पर दो चरण में चुनाव हुए, जिसकी मतगणना अभी चल रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने यहां अपनी पहली जीत दर्ज की है। आज नगर निकाय के पदों में कुल 17 महापौर, 200 नगर पालिका अध्यक्ष, 545 नगर पंचायत अध्यक्ष और 1420 पार्षदों की किस्मत खुलेगी।

दो चरणों में हुई थी वोटिंग

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की वोटिंग दो चरणों में हुई थी। 4 मई को पहले चरण की वोटिंग हुई थी, जिसमें 37 ज़िलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों मतदान हुआ था। इसके बाद 11 मई, गुरुवार को दूसरे चरण की वोटिंग बीती हुई थी,

जिसमें कुल 38 ज़िलों 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका और 267 नगर पंचायत में वोट डाले गए थे। आज सभी के परिणाम की घोसणा हो रही है। इसी बीच कौशाम्बी के नगर पंचायत सरायअकिल के एक वार्ड में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है।

also read – स्वार से आजम खान को लग सकता बड़ा झटका, जानिए छानबे में क्या है हाल

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago