UP Nikay Chunav: शामली में 24 अप्रैल को आएंगे योगी आदित्यनाथ… फूकेंगे निकाय चुनाव का बिगुल

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़),शामली: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के प्रथम चरण के लिए भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वह हर हाल में निकाय चुनाव में बड़ी सफलता चाहती है। निकाय चुनाव में सफलता के लिए बीजेपी ने अब योगी आदित्यनाथ की कथाएं सभाएं भी शुरू कर दी है।

CM योगी रूकेंगे करीब 2 घंटे

प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए 24 अप्रैल यानी सोमवार के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली के वीवी इंटर कॉलेज में एक सभा का आयोजन करेंगे। जिसमें शामली जिले  की 10 निकायों में चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाएंगे। कल दोपहर करीब 1:20 पर योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला शामली पहुंचेगा और करीब 3:20 तक वह शामली जिले में रहेंगे। योगी आदित्यनाथ सभा के बाद जिले के गांव खेड़ी बैरागी में बाबा न्यादरदास की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। जिसके बाद यह शामली से अपने अगले कार्यक्रम अमरोहा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।

शामली से पहले सहारनपुर का दौरा उसके बाद जाएंगे अमरोहा

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार यानी 24 अप्रैल को शांकभरी देवी की पावन धरती से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। मुख्यमंत्री 70 मिनट तक सहारनपुर में मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। शासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम स्पेशल प्लेन से 11 बजकर 40 मिनट पर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे। वहाँ से हेलीकॉप्टर से जनता रॉड स्थित बने हेलीपैड पर लैंड करेंगे। उसके बाद 12 बजे जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर सभा स्थल पर पहुंचेंगे। सहारनपुर के बाद सीएम शामली और उसके बाद अमरोहा में जाएंगे। सहारनपुर नगर निकाय चुनाव का मुकाबला इस बार टक्कर का होने वाला है।

UP Nikay Chunav 2023: सहारनपुर से चुनावी प्रचार का शंखनाद करेंगे सीएम योगी

Monu kumar

मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago