होम / UP Police Bharti 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर आया अपडेट, कल पता चलेगा सेंटर

UP Police Bharti 2024: पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड पर आया अपडेट, कल पता चलेगा सेंटर

• LAST UPDATED : August 15, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। UPPBPB (उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड) ने घोषणा की है कि उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों की जानकारी 16 अगस्त को उपलब्ध कराई जाएगी। यह जानकारी यूपी पुलिस भर्ती और UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के तहत कुल 60,244 रिक्तियां हैं। इनमें से 24,102 पद सामान्य वर्ग के लिए, 6,024 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए, 16,264 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए, 12,650 पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए, और 1,204 पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।

Read More: Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर फिरोजाबाद में निकली घरेलु हिंसा के खिलाफ महारैली

जानें अन्य जानकारी

परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी साथ लाने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा निशुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की दो अतिरिक्त प्रतियां डाउनलोड करनी होंगी और बस कंडक्टर को दिखानी होंगी

Read More: Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने बड़े मुद्दों पर दिया भाषण, जानें यहां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox