UP POLITICS : कृषि मंत्री ने I.N.D.I.A. को बताया भ्रष्टाचारियों का जमघट, कहा- गठबंधन बनाकर भारत को कर रहे बदनाम

India News (इंडिया न्यूज़),  UP POLITICS बाराबंकी :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश भर के किसानों के लिए सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी की।

मिली 14वीं क़िस्त

14वीं किस्त के रूप में आज उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ किसानों के खाते में 4167 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई। इसके अलावा पीएम मोदी ने 1.25 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र और यूरिया गोल्ड का शुभारंभ किया।

इस मौके पर बाराबंकी के कुरौली में किसान समृद्धि केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने यहां किसानों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा संबोधन सुना। इस दौरान उन्होंने NDA और I.N.D.I.A. को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा।

NDA ने दी देश को नई दिशा

कृषि मंत्री ने कहा कि NDA ने देश को नई दिशा दी है और पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत देश दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। जबकि भ्रष्टाचारियों का जमघट गठबंधन के रूप में इकट्ठा होकर I.N.D.I.A. के नाम को बदनाम कर रहा है।

9 साल के छोटे से कार्यकाल में एनडीए की सरकार में भारत की यह नई तस्वीर बनी है। जबकि जिन लोगों ने गुलाम बनाकर इंडिया की छवि खराब की। जो लोग भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घोटालों में लिप्त हैं,

वह लोग इकट्ठा होकर इंडिया के नाम को बदनाम करने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। देश की जनता ऐसे लोगों को जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि भारत की जनता ऐसे लोगों के जमघट को पहले भी खारिज कर चुकी है और आगे भी नकार देगी।

एक बटन दबाते खाते में जा रहा पैसा

इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज एक बटन दबाते ही पूरे देश के किसानों के खाते में सम्मान निधि की किस्त पहुंच रही है।

देश ने यही परिवर्तन पीएम मोदी लेकर आए हैं। पीएम मोदी ने किसानों के हित में तमाम काम किए हैं। उन्होंने एनपीके, डीएपी और यूरिया के रेट बढ़ने नहीं दिए।

जबकि इसके लिए सरकारी खजाने पर हर साल सवा तीन लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

Also Read – सीमा ने छोड़ा सचिन का साथ, ना रहा ससुराल, ना मायका, जानिए क्या है पूरा मामला

 

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago