होम / UP Politics : FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सीएम ने किया सम्बोधन, बोले – “मैंने कहा जो मैं कहूंगा वो करूंगा”

UP Politics : FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सीएम ने किया सम्बोधन, बोले – “मैंने कहा जो मैं कहूंगा वो करूंगा”

• LAST UPDATED : August 29, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics लखनऊ :  FICCI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “पिछले छह वर्षों में उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे ने तेजी से प्रगति की है।

निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे मार्ग मेरठ और गाजियाबाद को प्रयागराज तक. जोड़ रहा है। ” आज अगर किसी को मेरठ से प्रयागराज आना हो तो 16-17 घंटे लगते हैं। लेकिन गंगा एक्सप्रेस-वे का काम पूरा होने के बाद ये समय घटकर छह घंटे रह जाएगा।”

पहले युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों के सामने पहचान का था संकट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ”1985-86 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास के मामले में अंधकार का एक लंबा दौर देखा। उत्तर प्रदेश के बारे में देश और दुनिया की धारणा प्रदेश बहुत अलग हो गया। यहां के युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों के सामने पहचान का संकट था।

लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अंधेरे से बाहर निकलने और बीमारू राज्य बनने में कामयाब हुआ है। सीएम ने आगे कहा कि ‘राज्य विकसित राज्य बनने की ओर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद सबसे पहले Ficci के कार्यक्रम में गया था।
उस समय बहुत सी चुनौतियां थी, उस समय संगठित अपराध भय प्रदेश बनाने के पर्याप्त था।

तब इंडस्ट्री बंद हो रही थी लोग यूपी से बाहर जा रहा थे। तब मुझसे कहा गया कि मुख्य्मंत्री आश्वाशन देते चलें जाते हैं। “मैंने कहा जो मैं कहूंगा वो करूंगा” यहां के युवाओं, उधमियों के लिए पहचान का संकट खड़ा हो था। आज उत्तर प्रदेश विकसित राज्य बनने जा रहा है। यूपी के लिए अगले पांच साल बहुत महत्वपूर्ण होगा। यूपी की देश में अग्रणी अर्थव्यवस्था होगी। जितने रिफॉर्म हो सकते थे हमने किए।

पहले टैंकर से पानी भेजना पड़ा था लेकिन आज …

सीएम ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री के लिए अनुकूल अवसर है। हमारी 25 करोड़ की आबादी है , हमे किसी के समाने हाथ फैलानी की जरूरत नहीं है। बुंदेलखंड के बारे में कोई सोचता भी नहीं था। 2016 में भारत सरकार को टैंकर से पानी भेजना पड़ा था।

आज बुंदेलखंड के हर घर में नल से जल पहुंच गया। आज बुंदेलखंड में कोई डकैती नहीं पड़ती। आज बुंदेलखंड में विकास हो रहा है। नौकरशाही इतनी चालक थी कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाता है वो हट जाता है।

नोएडा को लूट का अड्डा बना दिया गया था। लेकिन मैंने नोएडा जाने का निर्णय लिया। आज आप नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाइए दिल्ली और नोएडा में आपको फर्क पता चल जायेगा। आज भी नौकरशाही वही है लेकिन व्यवस्था बदली है। आगरा के सर्किट हाउस के लिए कहा जाता था कि भूत आता है। सीएम ने आगे कहा कि मैं वहां रुका और रात में नींद आई सुबह चार बजे उठा। लेकिन मुझे तो कुछ नहीं हुआ।

Also Read – Sitapur News : पूर्व विधायक रामपाल यादव का लंबी बीमारी के चलते हुए निधन, अखिलेश यादव से की थी बगावत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox