UP Politics: Dimple Yadav spoke very earnestly on the release of Amarmani Tripathi, "BJP welcomes the accused with flower garlands"
India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics लखनऊ : आज कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आरोपी पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमिता त्रिपाठी को कोर्ट ने राहत दी है।
कोर्ट ने दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे दोनों को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। इस मामले में राज्यपाल की अनुमति पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।
मामला 20 वर्ष पहले का है जब राजधानी की पेपरमिल कॉलोनी में रहने वाली कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने धुमिता शुक्ला की हत्या मामले में अमरमणि और मधुमणि को दोषी करार देते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।
जिसके बाद इस मामले का मुकदमा देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया था। बता दें, दोनों जेल में बीते 20 वर्ष एक माह और 19 दिन से थे। उनकी आयु, जेल में बिताई गई सजा की अवधि और अच्छे जेल आचरण के दृष्टिगत बाकी बची हुई सजा को माफ कर दिया गया है। इस रिहाई पर सपा नेता डिंपल यादव ने बयान दिया है और बीजेपी पर निशाना साधा है।
डिंपल यादव ने कहा कि यह खबर बहुत ही निराशाजनक है। गुजरात में भी महिलाओं से जुड़ा इसी तरीके का किस्सा सामने आया था। जो लोग आरोपी थे उनको रिहा किया गया था और भाजपा के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया था।
यह बहुत ही अलग परिस्थितियों है, जिससे भारत आज गुजर रहा है। उनको जो छोड़ा इससे पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ एक अलग तरीके का मैसेज दिया जा रहा है। आगे कहा कि मैं समझती हूं की यह ठीक नहीं है।
Also Read – Kanpur News : कटरी के तटवर्ती गांवों में पलायन तेज, बाढ़ का पानी बना मुसीबत
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…