होम / UP Politics: योगी 2.0 का 1 साल पूरे होने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई सरकार की उपलब्धियां, राहुल गांधी पर कसा ये तंज

UP Politics: योगी 2.0 का 1 साल पूरे होने पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई सरकार की उपलब्धियां, राहुल गांधी पर कसा ये तंज

• LAST UPDATED : March 25, 2023

UP Politics: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने के मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी(Union Minister of State for Finance Pankaj Chowdhary) ने आज महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की पिछले एक साल में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनाया।

उत्तर प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर समिटमें लाखों-करोड़ों का देश-विदेश से आया निवेश-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जो पहचान थी। उस पहचान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदलने का प्रयास किया है। इस बार उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ से भी ज्यादे का बजट पेश किया गया है। आज उत्तर प्रदेश का माहौल बदला है और उसी का नतीजा है कि इस बार के उत्तर प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में लाखों करोड़ों का देश एवं विदेश से निवेश आया है। जिससे करोड़ों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। कानून व्यवस्था के मामले में आज प्रदेश में किसी के साथ भी अन्याय नहीं हो सकता है। जिसका नतीजा है कि आज लोग प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे हैं। प्रदेश में सड़क, बिजली, सुरक्षा सहित सभी इन्फ्राट्रक्चर में बदलाव आया है।

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर किया तंज

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करता है कानून से ऊपर कोई नहीं है यह कोई पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी इसी कानून के तहत दर्जनों सांसदों और विधायकों की सदस्यता समाप्त हुई है। राहुल गांधी अगर माफी मांगते तो बच सकते थे लेकिन उनकी आदत है कि वह संविधान और कानून से ऊपर दिखाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे पिछड़े समाज पर उन्होंने टिप्पणी की थी। व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि कानून ने जो निर्णय लिया है उसका मैं स्वागत करता हूं।

Lok Sabha Elections 2024: राहुल गांधी के बहाने अखिलेश यादव ने चली नई चाल, 2024 चुनाव को लेकर कांग्रेस से कर दी ये बड़ी मांग

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox