होम / UP Politics : ज्ञानवापी को लेकर CM योगी के बयान पर सपा विधायक का पलटवार, कहा “24 में जीतेगा I.N.D.I.A. हारेगी NDA, अभी और खराब होगी भाजपाइयों की…..

UP Politics : ज्ञानवापी को लेकर CM योगी के बयान पर सपा विधायक का पलटवार, कहा “24 में जीतेगा I.N.D.I.A. हारेगी NDA, अभी और खराब होगी भाजपाइयों की…..

• LAST UPDATED : July 31, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) UP Politics बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज्ञानवापी मामले पर ANI को बयान देकर राजनीति गर्म कर दी है। उन्होंने ज्ञानवापी को मस्जिद कहे जाने को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि अगर ज्ञानवापी को मस्जिद कहा जाएगा तो विवाद होगा।

उनके इस बयान पर बाराबंकी से पूर्व मंत्री व मौजूदा समाजवादी पार्टी के विधायक फरीद महफूज किदवई ने पलटवार किया है। सपा विधायक ने कहा है कि 2024 का चुनाव आते-आते भाजपाई धर्म के नाम पर बयानबाजी और तेज करेंगे। इनकी जुबान और खराब होगी।

अगर इन्हें सारी मस्जिदें भी दे दी जाएंगी। तब भी ये मानेंगे नहीं और यही कहेंगे कि अब यह भी दे दो। उन्होंने कहा है कि धर्म को लेकर इनकी बयानबाजियों का अब कोई फायदा नहीं। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A. जीतेगा और NDA हारेगी।

भाजपाइयों की जुबान माइनॉरिटी के लिए ख़राब

बाराबंकी जिले में रामनगर विधानसभा सीट से सपा विधायक फरीद महफूज किदवई ने कहा कि जैसे-जैसे 2024 का लोकसभा चुनाव पास आएगा। भाजपाइयों की जुबान मुसलमानों और दूसरे माइनॉरिटी के लिए और खराब होती चली जाएगी।

क्योंकि इन लोगों को पता चल गया है कि आने वाले चुनाव में इन्हें कहीं से वोट नहीं मिलना है। भाजपाइयों का बेस वोट ही उनसे नाराज हो चुका है। ऐसे में भाजपा के पास अब केवल धर्म बचता है। भाजपाई अब सोच रहे हैं कि धर्म की ढोल बढ़ाते चले जाएंगे, तो शायद उससे इन लोगों को कुछ फायदा हो जाए।

बीते 9 सालों में पब्लिक ने भाजपा को अच्छी तरह से आजमा लिया है। पब्लिक जान चुकी है कि भाजपा धर्म का नाम लेकर उनसे वोट लेते है और सरकार बनाती है। फिर देश के चुनिंदा पूंजी पतियों को ही बढ़ावा देती है।

भारत को पीएम विश्व गुरु बनना चाहते

फरीद महफूज किदवई ने आगे कहा कि आज हर चीज के दाम में आग लगी हुई है। देश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। आज मणिपुर जल रहा है फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सब बातों की कोई चिंता नहीं है। पीएम विश्व गुरु बनना चाहते हैं। ऐसे में देश में अब एक अजीब माहौल बन चुका है।

उन्होंने कहा कि इस बार पब्लिक पूरी तरह से मन बना चुकी है कि वह भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देगी और इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। यह माहौल देखकर ही भाजपा घबरा गई है और एक बार फिर मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति शुरू कर दी है। सपा विधायक ने कहा कि अब अगर इन्हें सारी मस्जिदें भी दे दी जाएंगी। तब भी ये मानेंगे नहीं और यही कहेंगे कि अब यह भी दे दो।

क्योंकि भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट चाहिए। बाबरी मस्जिद से लेकर आज तक इन लोगों ने जितनी भी कर्रवाइयां की हैं, वह सिर्फ वोट के लिए ही की गई हैं। इसमें कई बार भाजपा कामयाब भी हुई है, लेकिन इस बार इन लोगों की दाल नहीं गलने वाली।

भाजपा के पास नहीं बचा कोई मुद्दा

सपा विधायक फरीद महफूज किदवई ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए यह लोग अब धर्म को लेकर बयानबाजी शुरू कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार होने वाला है। अब भाजपा वाले उस मंदिर को लेकर भी अपना महिमामंडन करेंगे।

जबकि सच यह है कि सभी हिंदू धर्म के लोग मंदिर से आस्था रखते हैं। मुसलमान भी अयोध्या से आस्था रखते हैं। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वोट के लिए राम मंदिर के मुद्दे को जमकर उठाएगी। लेकिन इससे भी लोगों को कोई फायदा नहीं मिलने वाला। क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A. जीतेगा और NDA हारेगी।

Also Read –  ट्रक का टायर फटने से हुईं एक युवक की मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox