UP Recruitment 2023: Bumper recruitment will come out soon for the post of UP Stenographer, know what is the process of application
India News (इंडिया न्यूज), UP Recruitment 2023 : अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो एक शानदार मौका खुद चलकर आया है आपके पास। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के द्वारा जल्द ही बंपर भर्ती की जाएगी।
जिसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार आयोग के द्वारा राज्य में स्टेनोग्राफर के पद पर बहुत जल्द भर्ती की जाएगी। बता दें कि भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 17 अक्टूबर 2023 से होगी।
अगर आप भी इच्छुक हैं तो आवेदन करने के लिए आयोग के आधिकारीक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर है।
बता दें कि वो कैंडिडेट्स जिन्होनें पीईटी 2022 को क्रैक कर लिया है वह आवेदन कर पाएंगे। जान लेते हैं कि आखिर आप इस पद के लिए घर बैठ कर आसानी से आवेदन कैसे कर सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 277 खाली पद भरे जाएंगे। वहीं योग्यता की बात करें तो आवेदनकर्ता का 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही पीईटी 2022 परीक्षा पास होना चाहिए।
साथ ही आपकी स्पीड हिंदी टाइपिंग में 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। उम्र सीमा वर्ष के 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये तय किए गए हैं।
चयन की बात करें तो लिखित परीक्षा टाइपिंग टेस्ट लेकर किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया है।
ertertee
India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…
India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Lucknow Rape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…
India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…