होम / Up Road Accident: सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा! 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 12 यात्रि गंभीर रूप से घयाल

Up Road Accident: सोनभद्र में बड़ा सड़क हादसा! 50 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 12 यात्रि गंभीर रूप से घयाल

• LAST UPDATED : June 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Up Road Accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक बड़ा सड़क हदसा हो गया हैं। सोनभद्र जिले के चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी घाटी के मोड़ पर वाराणसी से शक्तिनगर जा रही 1 बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी व पलट गई। इस हादसे में बस में सवार लगभग 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के आनुसार सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि सभी यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात विंध्य नगर डिपो की एक बस वाराणसी से शक्तिनगर की तरफ जा रही थी। रात लगभग एक बजे अचानक बस अनियंत्रित होकर चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में दूसरे मोड़ से 50 फुट नीचे जा गिरी और पलट गई।

बस में घटना के वक्त 35 यात्री थे सवार

जिलाधिकारी ने लिया जायजा लेकर बस के पीछे आ रहे वाहन के लोगों ने बस गिरने की सूचना पुलिस को दी। गुर्मा पुलिस चौकी प्रभारी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के वक्त बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिसमें से 21 यात्रियों को चोटें आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही देर रात जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हादसे में घायल हुए कुल 21 यात्री

पुलिस ने कहा कि 21 यात्री हादसे में घायल हुए हैं, जिनको जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। अन्य यात्रियों को उनके मंज़िल पर पहुंचाने का कार्य भी अन्य बसों के माध्यम से किया जा रहा है। बतातें चले कि अस्पताल में भर्ती यात्रियों में से नौ को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 12 अन्य यात्री जो गंभीर रूप से घयाल हुए हैं, उनका इलाज अभी भी चल रहा है, उन्हें इस हादसे में ज्यादा चोट आई है।

ये भी पढ़ें:- World Music Day: आज है विश्व संगीत दिवस, जानें कब और कहां शुरू हुआ ये दिन..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox