होम / Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुचें दिल्ली, फिर से शुरू हुई कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे की चर्चा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुचें दिल्ली, फिर से शुरू हुई कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे की चर्चा

• LAST UPDATED : July 31, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। जिसकें चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुच चुकेे है। कैबिनेट विस्तार और दायित्वों के बंटवारे पर हो सकती है चर्चा।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दिल्ली से रवाना हुए थे। 31 जुलाई यानी कि आज सीएम पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर चर्चा कर सकते हैं।

मंत्रीमंडल विस्तार व दायित्वों के बंटवारे की चर्चाएं सुर्खियों में

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद सीएम दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम के अचानक दिल्ली जाने से फिर से मंत्रीमंडल विस्तार व दायित्वों के बंटवारे की चर्चाएं सुर्खियों में रही।

हालांकि मुख्यमंत्री का केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का समय 31 जुलाई यानी आज सीएम कई केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। जिसमें समान नागरिक संहिता और प्रदेश के विकास के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox