होम / Uttarakhand News: टापू पर फंसे युवक के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, ऐसे बचाई जान

Uttarakhand News: टापू पर फंसे युवक के लिए देवदूत बनी जल पुलिस, ऐसे बचाई जान

• LAST UPDATED : June 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Uttarakhand News”: मुनी की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकी पुल के पास ब्रह्मपुरी आश्रम में रहने वाला एक युवक टापू पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से फंस गया। सारी रात टापू पर रात गुजारने के बाद सुबह आस्था पथ पर गुजर रहे लोगों ने टापू पर फंसे युवक को देखा। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को दी।

जल स्तर बढ़ने से भगवानदास टापू पर फंस गया

बता दें, सूचना मिलते ही जल पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल सुभाष ध्यानी और रवि राणा अपनी पूरी टीम के साथ जानकी पुल पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद टापू के पास पत्थर पर चढ़कर बैठे युवक को राफ्ट के माध्यम से सकुशल गंगा पार कराकर टापू से बाहर निकाला। मुनी की रेती थाना के इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि युवक की पहचान भगवानदास के रूप में हुई है। जो छिद्दरवाला का रहने वाला है। फिलहाल भगवानदास ब्रह्मपुरी आश्रम में रहकर सेवा करने का काम करता है। वह रात के समय गंगा का जलस्तर कम होने के दौरान टापू पर जाकर सो गया। आधी रात को गंगा का जल स्तर बढ़ने से भगवानदास टापू पर फंस गया।

गंगा का जल स्तर घटता बढ़ता रहता

इंस्पेक्टर ने लोगों से गंगा के कम जलस्तर को देखकर बीच टापू पर जाने की गलती नहीं करने की अपील की है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि गंगा का जल स्तर घटता बढ़ता रहता है। इसलिए लोगों को गंगा में नहाने के दौरान सतर्कता बरतने की भी जरूरत है।

Also Read: Trivendra Singh Rawat: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का बयान, बोले- नाथू राम गोडसे एक सच्चे देशभक्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox