Viral News : नशे में धुत दूल्हे और उसके दोस्तों ने स्टेज पर की ऐसी हरकत, दुल्हन को आया गुस्सा, टूट गई शादी

India News (इंडिया न्यूज़) Viral News वाराणसी : वाराणसी में एक ऐसी घटना घटी जिसमें दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दरअसल शादी के दिन दोस्तों के साथ शराब पीकर स्टेज पर दुल्हन की सहेलियों से छेड़खानी करना दूल्हे व उसके दोस्तों को महंगा पड़ा।

  • क्या है मामला
  • दुल्हन की सहेलियों को छेड़ा दुल्हा
  • दूल्हे के पिता और भाई ने दूल्हे को बाहर निकाला
  • सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची
  • दोनों पक्ष के लोगों में हुआ सुलह

Viral News : क्या है मामला

दरअसल यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहा के एक युवक की शादी जंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई थी। शादी के लिए हरहुआ में एक लॉन बुक किया गया था।

रविवार की शाम बारात धूमधाम से लॉन पहुंची, जहां लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। द्वारपूजा संपन्न होने के बाद दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। दूल्हा अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर बैठा था, कुछ ही देर में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंच गई।

दुल्हन की सहेलियों को छेड़ा दुल्हा

जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच दूल्हे के दोस्‍त दुल्हन की सहेलियों को देखकर छींटाकशी करने लगे। इससे दुल्हन और उसकी सहेलियां नाराज हो गई। इस दौरान लोगों का आभास हुआ कि दूल्हे के दोस्त शराब के नशे में धुत हैं लेकिन लोग शांत रहे।

बाद में दूल्हे के गले में वरमाला डालते वक्त दुल्हन को एहसास हुआ कि दूल्हा भी नशे में है। इसके बाद दुल्हन स्टेज से उतरकर लॉन में अपने कमरे में चली गई। गुस्से में दुल्हन को स्टेज से उतरकर कमरे में जाते देख वहां मौजूद सभी लोग अवाक रह गए। इसके बाद दुल्हन के परिवार की महिलाएं उसके कमरे में पहुंचीं तो दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे के पिता और भाई ने दूल्हे को बाहर निकाला

दुल्हन के शादी से इंकार करने की जानकारी जैसे ही लड़के पक्ष के लोगों को हुई तो वे हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान जब दूल्हे और उसके दोस्तों को पता चला कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है तो नशे में होने के कारण उन्होंने फिर से कमेंट करना शुरू कर दिया।

इसके बाद वहां मौजूद दूल्हे के पिता और भाई ने दूल्हे को वहां से बाहर निकाला और गाड़ी में बैठा दिया। फिर काफी देर तक दुल्हन को मनाने की कोशिश की गई लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची

इस दौरान दूल्हे के भाई ने अपनी मान-सम्मान की गुहार लगाते हुए दुल्हन के सामने काफी मिन्नतें कीं, लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दुल्हन ने पूरी बात बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। फिर सुबह करीब 4:30 बजे तक पंचायत चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

दोनों पक्ष के लोगों में हुआ सुलह

अंत में दोनों पक्षों में शादी में आए खर्च और अन्य सामान के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। इस बारे में हरहुआ चौकी प्रभारी सचिन पटेल द्वारा बताया गया कि दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा शराब के नशे में है और शराब पीने वाले से वह शादी नहीं करेगी।

उन्होंने यह भी कहा सूचना मिलने के बाद पुलिस लान में गई थी उसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पर भी आए थे। सुबह करीब चार बजे आपस में सुलह समझौता कर दोनों पक्ष के लोग वापस चले गए।

Also Read – सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों के आरोपों को बताया छुवा छूत, लोगों से अपने इतिहास को जानने की अपील की

 

Anubhaw Mani Tripathi

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

1 month ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

1 month ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

1 month ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

1 month ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

1 month ago