होम / Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे की वजह से आपस में टकराईं दो बसें  

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कोहरे की वजह से आपस में टकराईं दो बसें  

• LAST UPDATED : January 15, 2024

India News(इंडिया न्यूज),Yamuna Expressway: इन दिनों में यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरा पड़ रहा है। जिसके कारण सड़क हादसों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज भी घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। जहां तड़के दो बसें आपस में टकरा गई। इस हादसे में 40 लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बसों के आपस में भीड़ने से चीख की पुकार मच गई। हादसे के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

बसों की टक्कर में 40 यात्री घायल

जानकारी के अनुसार, ये हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास माइल स्टोन-110 राया कट के पास हुआ। तड़के सुबह 3 बजे दो बसें आपस में टकरा गईं, जिसमें 40 यात्री घायल होए। 31 घायलों को जिला अस्पताल में और 9 अन्य को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे पर मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि एक बस धौलपुर से नोएडा की ओर जा रही थी तो दूसरी बस इटावा से नोएडा ओर जा रही थी। दोनों बसों की टक्कर में तकरीबन 40 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जाम को भी खुलवा दिया गया है।

ALSO READ:

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में अतिथियों को मिलेगा तोहफा, PM मोदी को दिया जाएगा ये खास उपहार 

Ram Mandir: मॉरीशस सरकार का बड़ा फैसला! 22 जनवरी को हिंदू कर्मचारियों को मिलेगा 2 घंटे का अवकाश

Ram Mandir Inauguration: BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी को मिला प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण, बोले- सौभाग्यशाली गवाह बनने का निमंत्रण

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox