होम / Yamunotri Highway: दुखद हादसा! यात्रियों से भरी बस में खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक महिला की मौके पर मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Yamunotri Highway: दुखद हादसा! यात्रियों से भरी बस में खिड़की तोड़ अंदर घुसा बोल्डर, एक महिला की मौके पर मौत, कई गंभीर रूप से घायल

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़),Yamunotri Highway: उत्तराखंड के यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट स्लाइड जोन के निकट से गुजर रहे एक यात्री वाहन पर अचानक भारी मलबा बोल्डर गिर गया। चट्टान गाड़ी की खीड़की तोड़कर अंदर की तरफ घुस गया, जिसके कारण 1 यात्री की मृत्यु हो गई, वहीं कई यात्रीयों की घयाल होने की भी खबर सामने आ रही हैं।

कई यात्री गंभीर रूप से घायल

भारी बारिश और मलबे के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आवजाही में भारी मुश्किल बनी हुई है। बुधवार सुबह ओजर डाबरकोट में वाहनों की आवाजाही शुरू होने के कुछ ही देर में एक यात्रा वाहन पत्थर बोल्डर की चपेट मेंआ गया, जिसके चलते एक यात्री की मृत्यु हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे में महिला की मौत

इस दुखद हादसे में एक 30 साल की महिला की मौत हो गई है। जबकि 20 साल का एक युवक बेहद गंभीर रूप घायल हुआ है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हादसे के उपरान्त पुलिस ने दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका। घायलों को बडकोट सीएचसी लाया जा रहा है।

ALSO READ: 

Tilu Rauteli Awards: प्रदेश की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित  

Tilu Rauteli Awards: गरिमा जोशी व शांभवी मुरारी सहित 13 वीरांगनाओं को मिलेगा वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार, मुख्यमंत्री करेंगे पुरस्कृत 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox