होम / Nikay Chunav 2023 : सहारनपुर में मंच से गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा-रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

Nikay Chunav 2023 : सहारनपुर में मंच से गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा-रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती

• LAST UPDATED : April 24, 2023

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़), सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नगर निकाय चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से कर रहे हैं। उन्होंने सहारनपुर के महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर जनसभा को संबोधित किया और फिर शामली के लिए रवाना हो गए।

यूपी में कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा निकलती है

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहारपुर से सोमवार को निकाय चुनाव का आगाज किया। जहा अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि “अब यूपी में कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा निकलती है।

माफिया नहीं महोत्सव हमारी पहचान है।” इस सम्बोधन के बाद उन्होंने कहा कि मै प्रचार की शुरुआत सहारनपुर से कर रहा हूं।

“सबका साथ सबका विकास” पर किया काम – सीएम योगी

योगी ने कहा कि हमने किसी का चेहरा नहीं देखा। सबका साथ सबका विकास से कार्य किया। बता दे, सहारनपुर में महापौर के प्रत्याशी सुयोग्य चिकित्सक हैं।

जिसपर सीएम ने कहा कि चिकित्सक यदि आएगा तो सारी बीमारियों का इलाज करेगा। माफिया के लिए हमारी पुलिस पर्याप्त है। बता दें कि डा अजय कुमार को महापौर को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है।

दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस हाइवे इसी साल होगा पूरा

सीएम योगी ने सम्बोधन में कहा कि पहले सहारनपुर में बिजली नहीं आती थी, दंगे होते थे, कर्फ्यू लगते थे। पहले ,दिल्ली की दूरी सात से आठ घंटे में तय होती थी। रंगदारी न फिरौती अब यूपी नहीं है किसी की बपौती।

माफिया अपराधी हो या अतीक सुरक्षा रोजगार का अब बना है प्रतीक। अब उपद्रव नहीं उत्सव हमारी पहचान है। माफिया नहीं महोत्सव हमारी पहचान है। महापौर डा अजय कुमार सिंह व पार्षद प्रत्याशियों के लिए उन्होंने मतदान करने की अपील की।

अब ये दूरी कम हो चुकी है। दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस हाइवे को इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। पहले मेरठ में डिग्री के लिए जाना होता था। अब मां शांकबरी विवि का निर्माण हो रहा है।

ALSO READ – होटल में लटका मिला डिप्टी CMO का शव, पुलिस के लिए बड़ा सवाल, हत्या या आत्महत्या?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox