होम / Yogi Returns as CM for 2nd Time with Historical Mendate : मोदी-योगी की सुनामी में उड़ा विपक्ष, सपा-रालोद, बसपा व कांग्रेस साफ

Yogi Returns as CM for 2nd Time with Historical Mendate : मोदी-योगी की सुनामी में उड़ा विपक्ष, सपा-रालोद, बसपा व कांग्रेस साफ

• LAST UPDATED : March 11, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Yogi Returns as CM for 2nd Time with Historical Mendate : यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार मोदी-योगी की सुनामी चली। शानदार जीत के साथ प्रदेश में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश में सभी 403 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और तस्वीर करीब-करीब साफ है। रुझानों के मुताबिक भाजपा के लगभग दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। रुझानों में भाजपा गठबंधन ने प्रदेश के चुनावी इतिहास में अपना तीसरा सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए 271 सीटें हासिल की हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं। (Yogi Returns as CM for 2nd Time with Historical Mendate)

इसमें अकेले 312 सीटें भाजपा की थीं। इससे पहले 1991 में भाजपा को 221 सीटें मिली थीं। तब भाजपा राम लहर पर सवार होकर चुनाव मैदान में उतरी थी। सपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा के सामने कड़ी चुनौती जरूर पेश की लेकिन सत्ता से काफी दूर रह गया। बसपा और कांग्रेस तो कहीं ठहर भी नहीं सके।

37 साल बाद टूटा रिकॉर्ड (Yogi Returns as CM for 2nd Time with Historical Mendate)

योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा ने 37 साल बाद भाजपा ने यूपी की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने का नया रिकॉर्ड रच दिया। 37 साल पहले कांग्रेस ने बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की थी। इसके बाद सीएम योगी ऐसे पहले सीएम बने हैं जिन्होंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करते हुए फिर से भाजपा की सत्ता में वापसी की है। अपनी अगुवाई में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाकर योगी आदित्यनाथ ने पार्टी को होली के पहले ही होली का तोहफा दे दिया। (Yogi Returns as CM for 2nd Time with Historical Mendate)

रुझानो में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो जाने का संकेत मिलने के बाद सीएम योगी शाम को भाजपा दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को जीत बधाई देते हुए उनके साथ होली भी खेली। पीएम योगी की अगुवाई में 2014 के लोकसभा चुनाव से प्रदेश में भाजपा की जीत का शुरू हुआ सफर अनवरत जारी है।

(Yogi Returns as CM for 2nd Time with Historical Mendate)

Also Read : Magic of Bikini Girl did not Work in Hastinapur : हस्तिनापुर में नहीं चला बिकनी गर्ल का जादू, बीजेपी से हारीं कांग्रेस की अर्चना गौतम

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox