Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : योगी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला, जानें अब क्‍या है नई तारीख

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25 : विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ वापसी करने वाले योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख में बदलाव हुआ है। पहले ये कार्यक्रम 21 मार्च को होना था, लेकिन अब यह 25 मार्च को शाम चार बजे होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। (Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25)

इससे पहले संभवत: 21 मार्च को भाजपा विधायक मंडल दल का नेता चुना जाएगा। समझा जाता है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में वीवीआईपी गेस्ट के अलावा सामान्य जन को भी शामिल होने की अनुमति होगी। इसके अलावा राज्‍य सरकार की अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थी भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। योगी कैबिनेट का आकार के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

45 हजार लोगों के शिरकत करने की उम्‍मीद (Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25)

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में 45 हजार लोगों के शिरकत करने की संभावना है। इसके अलावा इस कार्यक्रम के लिए 200 वीवीआईपी अतिथियों की लिस्‍ट तैयार की गई है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत विपक्ष के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। (Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25)

साथ ही भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्‍यमंत्रियों के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है। बता दें कि यूपी की सियासत में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार किसी पार्टी ने सत्‍ता हासिल की है, लिहाजा योगी आदित्‍यनाथ लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे।

(Yogi to Take Oath as UP CM for 2nd Term on March 25)

Also Read : CM Yogi Took Part in Holi Festival : योगी आदित्यनाथ ने खेली फूलों की होली, गोरखपुर के होलीकोत्सव में शामिल हुए सीएम

Connect With Us : Twitter Facebook

editor

Recent Posts

CM Yogi: शिक्षा की तरफ बड़ा कदम, यूनिफॉर्म के लिए सरकार की तरफ से मिलेंगे 1200

India News UP (इंडिया न्यूज़), CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा…

4 weeks ago

UP News: 12 किलोमीटर चलने के बाद ऑटो की सवारियों को दिखा अजगर! मची भगदड़

India News UP (इंडिया न्यूज़), UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक चौंकाने…

4 weeks ago

Allahabad High Court: HC ने खारिज की याचिका, फैसला कांग्रेस के सांसदों के पक्ष में

India News UP (इंडिया न्यूज़), Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के 99…

4 weeks ago

Bahraich News: भेड़ियों का आतंक! मासूम बच्चों की ले ली जान

India News UP (इंडिया न्यूज़), Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का…

4 weeks ago

Doctors Strike: 8 दिन बाद भी न्याय की मांग गूंज रही, BHU में डॉक्टरों की हड़ताल

India News UP (इंडिया न्यूज़), Doctors Strike: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित बनारस हिंदू…

4 weeks ago