Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsSultanpur : सिरफिरे आशिक को प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट, ब्लैक...

Sultanpur : सिरफिरे आशिक को प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट, ब्लैक मेल करता था युवक

- Advertisement -

INDIA NEWS (इंडिया न्यूज़ ),सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में आज एक दंपत्ति ने मिलकर सिरफिरे आशिक को मौत के घाट उतार दिया।

आरोप है की ये मृतक आए दिन महिला को ब्लैक मेल किया करता था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • क्या है पूरा मामला
  • पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दी जानकारी

क्या है पूरा मामला

यह मामला गोसाईगंज थानाक्षेत्र के फतेहपुर संगत गांव का है। जहा रहने वाली एक विवाहित महिला को वाराणसी का रहने वाला युवक गंगा प्रसाद चौबे काफी परेशान किया करता था। आए दिन उसे ब्लैकमेल कर उसे अनुचित कार्यों के लिए दबाव बनाता था।

दरअसल, इन दोनो का परिचय मुंबई में हुआ था। जिसके बाद बीती रात गंगा चौबे इन्ही दंपत्ति के घर फतेहपुर संगत गांव पहुंचा। इसी दौरान आज सुबह दंपत्ति और गंगा प्रसाद में विवाद हो गया। जिसके बाद दंपत्ति ने मिलकर गंगा प्रसाद चौबे को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने दी जानकारी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक गंगा प्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा बोले दंपत्ति को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल की जा रही है। सोमेन वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले कि जांच कर रही है। फ़िलहाल आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ – भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल ने लांच किया एलएसजी का भोजपुरी थीम सांग, “मारे ला छक्का, मारे चऊवा…” पर झूमे क्रिकेट प्रेमी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular