Friday, July 5, 2024
HomeEntertainment NewsSunny leone: सनी लियोनी ने की गंगा आरती, बोलीं- धार्मिक फिल्में भी...

Sunny leone: सनी लियोनी ने की गंगा आरती, बोलीं- धार्मिक फिल्में भी करूँगी

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Sunny Leone: फिल्म जगत की  जानी मानी एक्ट्रेस सनी लियोन की हाल ही में वाराणसी पहुंचने की खबर सामने आई है। जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लेने के साथ-साथ बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन किया है। बता दें इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को दी है। सनी का ये पोस्ट लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। सनी लियोन ने अपने यात्रा के दौरान मीडिया से भी बात की है, जिसमें उन्होंने धार्मिक फिल्मों में काम करने की इच्छा व्यक्त की है।

अपने आने वाले एल्बम को लेकर सुर्खियों में हैं सनी लियोन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सनी लियोन इन दिनों अपने आने वाले एल्बम ‘थर्ड पार्टी’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस गाने में एक्ट्रेस IAS अभिषेक सिंह के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि इसी एल्बम की प्रमोशन के लिए सनी IAS अभिषेक सिंह के साथ वाराणसी पहुंची हैं।

किसी भी काम को करने के लिए पैशन होना चाहिए: सनी लियोन

इस दौरान सनी लियोन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी काम को करने के लिए आपके पास पैशन होनी चाहिए। दिल से किया जाने वाला हर काम अच्छा ही होता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मौका मिला तो धार्मीक फिल्मों में भी काम करूंगी। लेकिन मेरे हिसाब से इस तरह की फिल्म बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए।

Also Read: Adani Power Plant: केन्द्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किया गोड्डा अदाणी पावर…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular