Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशआगराTaj Mahotsav: ताज महोत्सव के मंच पर दिखा 'लोकल फॉर वोकल' का...

Taj Mahotsav: ताज महोत्सव के मंच पर दिखा ‘लोकल फॉर वोकल’ का जादू

- Advertisement -

Taj Mahotsav: यूपी के आगरा में ताज महोत्सव में रविवार का दिन फैशन शो के नाम रहा। ताज महोत्सव के मंच पर जब मॉडल देश के अलग- अलग राज्यों की पोशाक पहन कर उतरे तो देखने वालों का हुजूम लग गया। खास बात यह रही की इस फैशन शो में पीसीएस अधिकारी और 2019 की मिस इंडिया रही ऋतु सुहास ने भी जलवा बिखेरा।

2019 की मिस इंडिया ऋतु सुहास अलग तरीके की पोशाक पहन उतरी रैंप पर 

बता दें कि ताज महोत्सव में रविवार को भारतीय सांस्कृतिक के परिधान शो के कार्यक्रम के दौरान देश के सभी प्रदेश और राज्यों की पारंपरिक पोशाक पहन कर मॉडल रैंप पर उतरे। दक्षिण से लेकर उत्तर तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक के राज्यों की पोशाक आकर्षक का केंद्र रही। ज्यादातर मॉडल खादी की बनी पोशाक पहन कर रैंप पर उतरे। आईएएस अधिकारी सुहास एल वाई की पत्नी और 2019 की मिस इंडिया रही ऋतु सुहास जब अलग तरीके की पोशाक पहन कर रैंप पर उतरी तो लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका जोरदार स्वागत किया।

 ‘लोकल फॉर वोकल’ का रखा गया ध्यान

मीडिया से बातचीत में ऋतु सुहास ने बताया कि उन्हें फैशन का शुरू से शोक रहा है। आज ताज महोत्सव के मंच से लोकल फॉर वोकल को ध्यान में रखकर ज्यादातर मॉडल खादी के बने कपड़े पहन कर रैंप पर उतरे हैं। हम चाहते है कि प्रधानमंत्री ने ही लोकल फॉर वोकल बनाने की बात कही है, वह जरूर पूरी होने चाहिए। इस फैशन शो में लगभग 80 मॉडल ने भाग लिया है। सभी मॉडल अलग-अलग राज्यों की पोशाक पहन कर रैंप पर उतरे हैं, और यह कपड़े खादी के बने हैं। खादी से बने कपड़े फैशन भी अपना एक अलग फैशन रखते हैं। सुहास एल वाई को कांस्य पदक मिलने पर उन्होंने कहा कि यह आप सभी का प्यार है, इसी तरह प्यार मिलता रहे।

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular