Friday, July 5, 2024
Homeउत्तर प्रदेशNoida: नोएडा में सरकारी अधिकारियों की टीम पर हमला, 4 आरोपी ...

Noida: नोएडा में सरकारी अधिकारियों की टीम पर हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

Noida

इंडिया न्यूज, नोएडा (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के नोएडा में उस वक्त हड़कप मच गया, जब सरकारी अधिकारियों की एक टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गई थी टीम
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। सरकारी अधिकारियों की एक टीम नोएडा के एक बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान में गई थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अधिकारियों को चोटें भी आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज से और लोगों की हो रही पहचान
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अधिकारियों की ओर से तहरीर दी गई थी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद कानून-व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं थी।

यह भी पढ़ें: जल्द अयोध्या जाएंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, व्यापारियों का जानेंगे हाल

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular