Saturday, July 6, 2024
HomeLatest NewsThailand Incident: जब गुफा में 17 दिनों तक फंसे रहे 12 बच्चे,...

Thailand Incident: जब गुफा में 17 दिनों तक फंसे रहे 12 बच्चे, पढ़े पूरी खबर

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Thailand Incident: क्या आपको पता है कि उत्तरकाशी में 10 दिन से फंसे 40 मजदूरों के जैसा एक वाक्या थाइलैंड में भी हो चुका है। जिस पर थर्टीन लाइव्स नाम की एक फिल्म भी बन चुकी है। आइए 12 बच्चों के फंसे रहने के बारे में आपको बताते हैं।

गुफा में फंस गए थे 12 बच्चे

साइंस के अनुसार कोई भी इंसान बगैर खाना खाए या पानी पिए 3 से चार दिन से ज्यादा तक ही जिंदा रह सकता है। लेकिन थाइलैंड में हुई इस घटना ने सबको हैरान करके रख दिया था। जानकारी के मुताबिक थाईलैंड में जूनियर फुटबॉल खेलने वाले 12 बच्चे अपने कोच के साथ एक गुफा में फंस गए थे। जिसके बाद वहां तेज बारिश होने की वजह से पानी भर गया था। जिसके कारण सभी लगभग 17 दिनों तक उस टनल में फंसे रहे।

17 दिन बाद गुफा से निकाला गया था बाहर

इस घटना के बाद वहां के प्रशासन को लगा था कि 9 दिन से भूखे और प्यासे रहने की वजह से सभी लोग नही बच पाएंगे। लेकिन जब दस दिन बाद सभी को खाना भेजा गया तो वो जिंदा थे। आखिरकार कई कोशिशों के बाद 17 वें दिन सभी को गुफा से सुरक्षित निकाल लिया गया।

कोच ने सबको भूख और प्यास पर काबू कराया

अब लोगों का यह भी सोचना है कि बगैर कुछ खाए-पिए वो लोग जिंदा कैसे बचे। जानकारी के मुताबिक उनके साथ जो कोच थे वो पहले एक बौद्ध भिक्षु रह चुके थे। गुफे में फंसे रहने के दौरान उन्होंने बच्चों को ध्यान के जरिये भूख पर कैसे काबू पाया जा सकता है इसके बारे में बताया। जहां वो लोग फंसे थे वो चुना पत्थर से बनी थी। जिसमें से पानी रिस-रिसकर गिर रहा था, सभी लोग वहां उसी पानी को पी रहे थे। साथ ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन होने के कारण बच्चों को सांस लेने में दिक्कत नही हो रही थी।

Also Read: Rohit Sharma: वर्ल्डकप हार के बाद होगा रोहित शर्मा पर एक्शन! जानिए किस तैयारी…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular