Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तर प्रदेशThe Body of a Girl was Found on the Banks of Yamuna...

The Body of a Girl was Found on the Banks of Yamuna : ना किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी

- Advertisement -

The Body of a Girl was Found on the Banks of Yamuna

The Body of a Girl was Found on the Banks of Yamuna

इंडिया न्यूज, आगरा :
The Body of a Girl was Found on the Banks of Yamuna आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह जवाहर पुल के नीचे यमुना किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती थाना कमला नगर क्षेत्र की रहने वाली थी। सूचना पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। पुल से युवती का शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

20 साल है उम्र

पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए लोगों की मदद ली। बताया गया है कि युवती कमला नगर की रहने वाली थी। उसकी उम्र करीब 20 साल है। वो पूर्व में किसी दुकान पर काम करती थी।

कान में लगा था ईयरफोन

युवती के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार युवती शनिवार रात आठ बजे से लापता है। उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह युवती का शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Also Read : UP elections 2022 : गोद में बच्चा लेकर फर्ज निभाने निकली देश की बेटी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

 

SHARE
Ajay Dubey
Ajay Dubey
India News Senior Sub Editor. Danik jagran & Amarujala as a City & Crime Reporter 15 Years.
RELATED ARTICLES

Most Popular