Tuesday, July 16, 2024
Homeउत्तर प्रदेशजर्जर मकान की छत गिरने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा...

जर्जर मकान की छत गिरने से बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Uttar Pradesh)। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर स्थित सिन्धोरिया पोखरे के समीप सोमवार को एक जर्जर मकान की छत गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं उसका भाई घायल हो गया। घायल बच्चे को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सुबह सोते वक्त हुआ हादसा

शिवदासपुर निवासी भरत राजभर सोमवार सुबह उसके दोनों बच्चे घर के एक कमरे में सो रहे थे। परिजन बरामदे में थे। अचानक काफी जोर की आवाज आई। परिजन भागते-दौड़ते कमरे में पहुंचे तो देखा कि छत पर लगी पत्थर की पटिया नीचे गिर गई थी। दोनों मासूम उसके नीचे दबे थे। परिजनों ने आनन-फानन पटिया हटाकर दोनों मासूमों को निकाला। एक बच्चा मृत था।

यह भी पढ़ेंः दो वर्ष से लंबित सीएए सहित 220 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular